फेसबुक मैसेंजर से खुद डिलीट होंगे मैसेज, जानें क्या है ट्रिक

फेसबुक मैसेंजर पर ऐसे मैसेज भेजना अब संभव है जो दूसरा कोई नहीं पढ़ सकता है और वो थोड़ी देर में खुद ही डिलीट हो जाता है। इसके लिए दो लोग जो चैट कर रहे हैं उन्हें फेसबुक मैसेंजर का सबसे नया वर्जन चाहिए। लेकिन मैसेज भेजने के तरीका थोड़ा अलग होता है।आइए फेसबुक मैसेंजर के इस नए फीचर के बारे में आपको बताते हैं।
सबसे पहले मैसेंजर के ऐप को लॉन्च कीजिये और उसके बाद 'कंपोज़' बटन पर क्लिक कीजिये। नए मैसेज वाला जो स्क्रीन आएगा उसके दाहिनी तरफ ऊपर में 'सीक्रेट' लिखा होगा। जब आप पहली बार ऐसे 'सीक्रेट' मैसेज भेज रहे हैं तो मैसेंजर आपको बताएगा कि जो मैसेज भेज रहे हैं वो दूसरे डिवाइस पर एन्क्रिप्टेड रूप में जाएगा।
वहां पर ओके पर क्लिक कर दीजिये। जिसे भी ऐसा मैसेज भेजना है, अपने फोन बुक से उसका नाम चुन लीजिये। अगर उसके पास मैसेंजर का सबसे नया वर्जन नहीं है तो वो मैसेज नहीं पढ़ सकेगा। लेकिन मैसेंजर आपको ये नहीं बताएगा कि उसके पास सबसे नया वर्जन इंस्टॉल किया हुआ है या नहीं। बेहतर यही होगा कि मैसेज भेजने के पहले अपने दोस्त से पूछ लें।
कुछ और बात भी याद रखिये

जब आप मैसेज भेजेंगे तो वो खुद ही डिलीट होने वाले मैसेज नहीं होते हैं। मैसेंजर पर एक टाइमर का बटन दिखाई देगा जिसपर क्लिक करना पड़ेगा। उसके बाद ये चुन लीजिये कि वो मैसेज कितने समय के बाद डिलीट हो जाना चाहिए। दस सेकंड से लेकर पूरे दिन भर के लिए मैसेज भेजे जा सकते हैं।
कुछ और बात याद रखिये।
जब ऐसे डिलीट होने वाले मैसेज आप भेजेंगे तो उस चैट से जुड़े जो भी मैसेज होंगे वो भी उतने समय में ही डिलीट हो जाएंगे। जब आपके स्मार्टफोन पर ऐसा मैसेज आता है तो आपको ये नहीं दिखाई देगा कि किसने उसे भेजा है। स्क्रीन पर सिर्फ लिखा होगा "किसी ने आपको मैसेज भेजा है"।
कई लोग फेसबुक मैसेंजर का इस्तेमाल नहीं करते हैं लेकिन फिर भी अगर कुछ लोगों को ये बता सकते हैं कि फेसबुक मैसेंजर के इस फीचर का कैसे इस्तेमाल करते हैं तो लोगों के लिए ये बहुत बढ़िया होगा।