Pikashow Warning: फ्री मूवी का लालच खाली कर सकता है आपका बैंक अकांउट, सरकार ने दी कड़ी चेतावनी
Pikashow Warning: अगर आप पिकाशों जैसे एप पर फ्री फिल्में या वेब सीरीज देखते हैं, तो सावधान हो जाइए। गृह मंत्रालय से जुड़ी साइबर एजेंसियों ने चेताया है कि यह एप न सिर्फ गैरकानूनी है, बल्कि इससे आपका डेटा, बैंक अकाउंट और प्राइवेसी भी खतरे में पड़ सकती है।

विस्तार
गृह मंत्रालय के तहत काम करने वाले Indian Cyber Crime Coordination Centre (I4C) और Cyber Dost ने Pikashow एप को लेकर अलर्ट जारी किया है। एजेंसियों के मुताबिक, ये एप अवैध तरीके से पायरेटेड कंटेंट दिखाता है, जो सीधे तौर पर कानून का उल्लंघन है।
आपने ध्यान दिया होगा कि पिकाशो एप किसी अधिकारिक एप स्टोर पर उपलब्ध नहीं है। ऐसे एप्स में मालवेयर या स्पायवेयर छिपा हो सकता है, जो आपके फोन से निजी जानकारी चुराकर उसका फायदा उठा सकता है। सरकारी चेतावनी के अनुसार, इस तरह के एप्स आपके फोन से फोटो, कॉन्टैक्ट्स, मैसेज और यहां तक कि बैंकिंग जानकारी भी एक्सेस कर सकते हैं। यूजर को बिना पता चले बड़ा नुकसान हो सकता है।
ये भी पढ़े: Data Leak: Spotify से 300TB डेटा हुआ लीक! 8.6 करोड़ गानों की बनाई कॉपी, एआई ट्रेनिंग में हो सकता है इस्तेमाल
बैंक अकाउंट खाली होने का रिस्क
ऐसे अनऑफिशियल एप्स आपके UPI, नेट बैंकिंग और डिजिटल वॉलेट से जुड़ी जानकारी चुरा सकते हैं। इससे साइबर ठगी और फ्रॉड का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। इन सब संभावनाओं को देखते हुए सरकार ने साफ कहा है कि पायरेटेड कंटेंट देखना या शेयर करना आईटी एक्ट और कॉपीराइट कानून के तहत अपराध है। इस पर जुर्माना या कानूनी कार्रवाई हो सकती है।
ये भी पढ़े: eSafety law: ऑस्ट्रेलिया में गूगल सर्च पर बदल जाएंगे नियम; अब बच्चों को नहीं दिखेगा एडल्ट कंटेंट क्या करें यूजर?
पिक्चर या वेब सीरिज देखने के लिए केवल कानूनी और आधिकारिक ओटीटी प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करें। फ्री मूवी देने वाले अंजान और संदिग्ध एप्स न डाउनलोड करें और ऐसा कोई सुझाव आने पर पहले उसकी वैधता और सिक्योरिटी जांचे।
- Data Leak: Spotify से 300TB डेटा हुआ लीक! 8.6 करोड़ गानों की बनाई कॉपी, एआई ट्रेनिंग में हो सकता है इस्तेमाल
- WhatsApp: मेटा एआई से कैसे हटाएं व्हाट्सएप चैट? जानिए पर्सनल डेटा को रिमूव करने के आसान स्टेप्स
- Gadgets: अब तक गलत ईयरफोन खरीद रहे थे आप, वायर्ड और वायरलेस Earphones की ये सच्चाई दूर कर देगी सारे भ्रम
- New Year Scam: न्यू ईयर पर भूल से भी न करें ये गलती, नहीं तो एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक अकाउंट