cVIGIL: तीसरे चरण की वोटिंग आज, इस एप से करें किसी भी तरह की धांधली की शिकायत

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 07 May 2024 10:33 AM IST
सार

आमतौर पर चुनाव में कई असामाजिक तत्व कई तरह की धांधली करने की कोशिश करते हैं। कई बार ये वोटर्स को भी बरगलाते हैं। इसके अलावा वोटिंग में व्यवधान पहुंचाने की भी कोशिश करते हैं। इसे लेकर चुनाव आयोग ने एक एप लॉन्च किया है जिसके जरिए आप चुनाव में हो रही किसी भी धांधली की शिकायत कर सकेंग। इस एप का नाम cVIGIL है। आइए जानते हैं इसके बारे में...

विज्ञापन
Loksabha Elections 2024 you can use cVIGIL app for any kind of cheating
cVIGIL APP - फोटो : Play Store

    विस्तार

    आज यानी सात मई 2024 को लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण की वोटिंग हो रही है। आज 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश की 93 सीटों पर मतदान हो रहा है। आज गुजरात की 25, उत्तर प्रदेश की 10, महाराष्ट्र की 11, कर्नाटक की 14 सीटों समेत कुल 93 सीटों पर मतदान हो रहा है। आज के इस खास मौक पर गूगल ने भी डूडल बनाया है।

    आमतौर पर चुनाव में कई असामाजिक तत्व कई तरह की धांधली करने की कोशिश करते हैं। कई बार ये वोटर्स को भी बरगलाते हैं। इसके अलावा वोटिंग में व्यवधान पहुंचाने की भी कोशिश करते हैं। इसे लेकर चुनाव आयोग ने एक एप लॉन्च किया है जिसके जरिए आप चुनाव में हो रही किसी भी धांधली की शिकायत कर सकेंग। इस एप का नाम cVIGIL है। आइए जानते हैं इसके बारे में...

    विज्ञापन

    cVIGIL एप को लोकसभा चुनाव 2019 से पहले लॉन्च किया गया था। इस एप के जरिए देशभर के मतदाता अपने चुनावी क्षेत्र में हो रही किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की शिकायत चुटकियों में कर सकेगा और खास बात यह है कि शिकायत के बाद 100 मिनट के अंदर कार्रवाई की जाएगी। गड़बड़ी की सबूत के तौर पर वोटर्स फोटो और वीडियो भी भेज सकेंगे। तो आइए इस एप की खासियतों और फीचर्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें