Koo ने एक साथ पेश किए चार नए फीचर्स, अब 10 प्रोफाइल फोटो कर सकेंगे अपलोड

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 11 Nov 2022 03:02 PM IST
सार

10 प्रोफाइल फोटो:

यूजर्स अब अधिकतम 10 प्रोफाइल फोटो अपलोड कर सकते हैं। जब कोई यूजर की प्रोफाइल पर जाता है तो ये तस्वीरें स्वतः चलने लगती हैं। ड्रैग एंड ड्रॉप फंक्शन के साथ इन तस्वीरें के क्रम को बदलना बेहद आसान है।

विज्ञापन
Koo launches new features in India like 10 profile pictures and more
Koo App - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    कू एप (Koo App) ने चार नए फीचर्स लॉन्च करने की है। इन नए फीचर्स में 10 प्रोफाइल फोटो अपलोड, कू पोस्ट को सेव करने, कू पोस्ट को शेड्यूल करने और ड्राफ्ट को सेव शामिल हैं। बता दें कि कू एप ने हाल ही में 5 करोड़ डाउनलोड का आंकड़ा हासिल किया है जिसके बाद यह दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा माइक्रो ब्लॉगिंग साइट बन गया है। कू 10 भाषाओं में मौजूद है।

    कू एप के नए फीचर्स

    • 10 प्रोफाइल फोटो:यूजर्स अब अधिकतम 10 प्रोफाइल फोटो अपलोड कर सकते हैं। जब कोई यूजर की प्रोफाइल पर जाता है तो ये तस्वीरें स्वतः चलने लगती हैं। ड्रैग एंड ड्रॉप फंक्शन के साथ इन तस्वीरें के क्रम को बदलना बेहद आसान है।
    • कू शेड्यूल करना:पावर क्रिएटर्स जैसे मीडिया हाउस अब कू को एक तय समय पर शेड्यूल भी कर सकते हैं। यह उन क्रिएटर्स के काम को आसान बनाता है जो एक ही बार में कई तरह के कंटेंट को शेयर करना चाहते हैं। यूजर्स शेड्यूल किए गए कू को एडिट या री-शेड्यूल भी कर सकते हैं।
    • ड्राफ्ट सेव करें:जो क्रिएटर्स किसी ड्राफ्ट को पोस्ट करने से पहले उसमें कुछ एडिट करते रहना चाहते हैं, वे ड्राफ्ट सेव करने वाले फंक्शन का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह उन्हें पोस्ट करने से पहले एडिट करते रहने की सुविधा देता है।
    • कू को सेव करना:यूजर्स अब लाइक, कमेंट, री-कू या शेयर जैसी आम प्रतिक्रियाओं के बजाय एक कू पोस्ट को सेव कर सकते हैं। सेव किए गए कू केवल यूजर्स को दिखेंगे और उनके प्रोफाइल पेज में उपलब्ध रहेंगे। यह उन यूजर्स के लिए उपयोगी है जो कू एप पर बिना कॉमेंट किए बिना अपने पसंदीदा या महत्वपूर्ण कू को वापस देखना चाहते हैं।

    नए फीचर्स की लॉन्चिंग पर कू एप के सह-संस्थापक मयंक बिदावतका ने कहा, “अपने लाखों यूजर्स के लिए नए फीचर्स की घोषणा करते हुए हमें बहुत प्रसन्नता हो रही है। इनमें से कुछ फीचर्स सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पहली बार आए हैं। हम पहले ऐसे प्लेटफॉर्म हैं, जो यूजर्स को अधिकतम 10 प्रोफाइल फोटो अपलोड करने की सुविधा देते हैं। हमने पावर क्रिएटर्स के लिए अब ड्राफ्ट को सेव करने और भविष्य की तारीख और समय के लिए कू पोस्ट को शेड्यूल करना बेहद आसान बना दिया है। कू पोस्ट को सेव करने की सुविधा किसी अन्य माइक्रो-ब्लॉग में मौजूद नहीं है।”

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें