कांवड़ यात्रियों की सुविधा के लिए लॉन्च हुआ यह मोबाइल एप, मिलेगी सभी जानकारी

टेक डेस्क, अमर उजाला
Thu, 02 Aug 2018 09:43 AM IST
Kaawad Yatra Management App meerut administration
Kaawad Yatra Management App

    मशहूर कांवड़ यात्रा की शुरुआत हो गई है और इस यात्रा को सफल बनाने के लिए मेरठ प्रशासन ने भी कमर कस लिया है। यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मेरठ प्रशासन ने एक मोबाइल एप लॉन्च किया है। इस एप का नामKaawad Yatra Managementएप है जिसे आप गूगल प्ले-स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। इस एप के जरिए कांवड़ यात्रियों को मेडिकल से लेकर शिविर तक की जानकारी उनके स्मार्टफोन पर ही मिलेगी।

    इस एप की साइज 3.45MB है और गूगल प्ले-स्टोर से इसे 1,000 से ज्यादा बार डाउनलोड किया गया है। इस एप को 30 जुलाई को आखिरी बार अपडेट किया गया है। इस एप के बारे में जानकारी देते हुए गौतमबुद्धनगर के जिलाधिकारी बी. एन. सिंह ने कहा कि जनपद में कांवड़ यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से कांवड़ यात्रा मैनेजमेंट एप लॉन्च किया गया है।

    इस एप में कांवड़ियों के लिए की जाने वाली व्यवस्थाओं की भी जानकारी मिलेगी। इसके अलावा शिविर के साथ-साथ पुलिस केंद्र के बारे में भी इसमें जानकारी मौजूद है। एप में कांवड़ यात्रा में ड्यूटी पर मौजूद संबंधित अधिकारियों के नाम और मोबाइल नंबर भी मिलेंगे। इन नंबरों की सहायता से आप अपनी समस्या का समाधान करा सकते हैं।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें