जॉर्डन ने लगाया PUBG पर प्रतिबंध, कहा- बर्बाद हो रही है बच्चों की जिंदगी

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Tue, 09 Jul 2019 01:24 PM IST
विज्ञापन
Jordan has banned the online game PUBG citing negative effects on users
pubg banned

    लोकप्रिय मोबाइल गेम पबजी पर अरब देश जॉर्डन ने प्रतिबंध लगा दिया है। इस तरह जॉर्डन पबजी पर बैन लगाने वाला पांचवा देश बन गया है। बता दें कि इससे पहले इराक, नेपाल, भारत (गुजरात) और इंडोनेशियाई प्रांत आचे में पबजी मोबाइल पर बैन लग चुका है।

    जॉर्डन में पबजी पर प्रतिबंध को लेकर सरकारी अधिकारियों का कहना है कि पबजी मोबाइल गेम बहुत ही हिंसक है और इससे देश के नागरिकों पर नकात्मक प्रभाव पड़ रहा है। हालत यह हो गई है कि लोगों ने पबजी की चक्कर में किताबें पढ़ना छोड़ दिया है। सरकार की ओर से कहा गया है कि पबजी मोबाइल बच्चों को बर्बाद कर रहा है। बच्चे घंटों पबजी खेल रहे हैं।

    विज्ञापन

    वहीं आदेश में यह भी कहा गया है कि यदि कोई सरकारी कर्मचारी अपने संस्थान में पबजी खेलते हुए पाया जाता है, तो उस पर कड़ी कार्रवाई होगी। बता दें कि भारत में पबजी की चक्कर में कई लोगों की जान जा चुकी है और कईयों ने अपने ही घर में पबजी खेलने के लिए फोन खरीदने के लिए चोरियां तक की हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    बता दें कि मनोवैज्ञानिकों की मानें, तो पबजी गेम खेलने से सेहत पर बहुत ही बुरा प्रभाव पड़ रहा है। इस गेम से बच्चे हिंसक और चिड़चिड़े हो रहे हैं। साथ ही गेम का प्रभाव उनकी आंखों पर भी पड़ रहा है और इसके अलावा वे मानसिक रूप से कमजोर हो रहे हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें