अलर्ट: पांच लाख लोगों ने डाउनलोड कर लिया वायरस वाला यह एप, कहीं आपने भी तो नहीं...

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 20 Dec 2021 03:51 PM IST
सार

मैसेजिंग एप में पड़ा यह मैलवेयर यूजर्स से पेड सर्विस का सब्सक्रिप्शन करवा रहा है। सबसे बड़ी बात यह है कि यह मैलवेयर इस एप में पिछले एक साल से है और एप अभी तक गूगल प्ले-स्टोर पर मौजूद है।

विज्ञापन
Joker Malware found in color message app Google Play Store app BANNED it delete from phone now
android malware - फोटो : amarujala

    विस्तार

    यदि आपके पास एंड्रॉयड फोन है तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि आपके फोन में वायरस हो सकता है। यह वायरस आपके बैंक अकाउंट को भी खाली कर सकता है। जोकर मैलवेयर (Joker Malware) इसका नाम तो आपने सुना ही होगा।

    यह गूगल प्ले-स्टोर का सबसे खतरनाक एंड्रॉयड वायरस है। 2017 में इसकी पहली बार पहचान हुई थी। 2019 में गूगल ने लोगों को आगाह करते हुए एक ब्लॉग पोस्ट किया था जिसमें उसने जोकर मैलवेयर से बचने के तरीके बताए थे।

    विज्ञापन

    अब Joker मैलवेयर एक ऐसे एंड्रॉयड एप में मिला है जिसे 5,00,000 से अधिक बार डाउनलोड किया गया है। जिस एप में जोकर मैलवेयर की पहचान हुई है उसका नाम Color Message है। इस एप का दावा है कि यह आपके मैसेजिंग को कलरफुल बनाता है और इमोजी भी बनाने में मदद करता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    मोबाइल सिक्योरिटी फर्म Pradeo की एक रिपोर्ट के मुताबिक यह एप जोकर मैलवेयर से लैस है। मैसेजिंग एप में पड़ा यह मैलवेयर यूजर्स से पेड सर्विस का सब्सक्रिप्शन करवा रहा है। सबसे बड़ी बात यह है कि यह मैलवेयर इस एप में पिछले एक साल से है और एप अभी तक गूगल प्ले-स्टोर पर मौजूद है।

    अब आपको क्या करना चाहिए?

    यदि आप भी पांच लाख लोगों में से एक हैं जिन्होंने इस एप को जोकर मैलवेयर वाले Color Message एप को डाउनलोड किया है तो एप को तुरंत डिलीट करें। इसके अलावा गूगल प्ले-स्टोर पर जाएं और मीनू में जाकर सभी सब्सक्रिप्शन को चेक करें और कैंसिल करें।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें