JioMeet एप हुआ लॉन्च, एक साथ 100 लोग फ्री में कर सकेंगे वीडियो कॉन्फ्रेंस
विज्ञापन

रिलायंस जियो ने आखिरकार एक लंबे इंतजार के बाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग एप JioMeet एप लॉन्च कर दिया है। जियोमीट एप को लेकर चर्चा लंबे समय से थी लेकिन कंपनी ने आधिकारिक तौर पर इसे अभी पेश किया है।

रिलायंस जियो का यह एचडी वीडियो कांफ्रेंसिंग एप जियोमीट को पूरी तरह से फ्री है और इसे फ्री में गूगल प्ले-स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। जियोमीट पर वीडियो कांफ्रेंसिंग के लिए अब किसी इनवाइट कोड की जरूरत नहीं पड़ेगी। एप में मोबाइल नंबर या ई-मेल आईडी से साइनइन किया जा सकता है।

जियोमीट एप पर 100 से अधिक यूजर्स एक बार में वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए जुड़ सकते हैं। जियोमीट लगभग सभी तरह के डिवाइस पर बखूबी काम करता है। जियोमीट एप मीटिंग शेड्यूल, स्क्रीन शेयर जैसे आकर्षक फीचर्स से लैस है।
विज्ञापन