JioCinema: जियो सिनेमा नहीं रहेगा फ्री! IPL 2023 के बाद शुल्क लेने की तैयारी कर रही कंपनी

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Sun, 16 Apr 2023 03:21 PM IST
सार

JioCinema ने हाल ही में 100 से ज्यादा फिल्मों और टीवी सीरीज की घोषणा भी की है। जियो सिनेमा जल्द ही अपने कंटेंट के लिए दर्शकों से शुल्क ले सकती है।

विज्ञापन
Jio Cinema will no longer free start charging users for content after IPL 2023 ends see full details
JioCinema - फोटो : सोशल मीडिया

    विस्तार

    जियो सिनेमा ने इस साल IPL 2023 के प्लेटफॉर्म पर दर्शकों की संख्या ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए और अब तक खूब सुर्खियां बटोरीं हैं। आईपीएल 2023 को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर लाइव-स्ट्रीम किया जा सकता है, जो अपने यूजर्स के लिए एकदम फ्री में उपलब्ध है। हालांकि, यह अब जियो सिनेमा पर कंटेंट देखना ज्यादा दिनों तक फ्री नहीं रहेगा। कंपनी जल्द ही शुल्क लेने के लिए प्लान कर रही है और आईपीएल 2023 के बाद कंपनी पेड सब्सक्रिप्शन प्लान पेश कर सकती है।

    बता दें कि जियो सिनेमा ओटीटी प्लेटफॉर्म Viacom18 के अधीन आता है। कंपनी ने हाल ही में 100 से ज्यादा फिल्मों और टीवी सीरीज की घोषणा भी की है। इस साल जियो सिनेमा आईपीएल की फ्री लाइव-स्ट्रीमिंग भी कर रहा है, लेकिन कंपनी जल्द ही इस प्लान को बदल सकता है क्योंकि जियो की योजना नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम वीडियो, डिज्नी + हॉटस्टार और अन्य ओटीटी प्लेटफार्मों के खिलाफ प्रतिस्पर्धा करने की है। यानी जियो सिनेमा जल्द ही अपने कंटेंट के लिए दर्शकों से शुल्क ले सकती है।

    विज्ञापन

    इस साल का आखिरी आईपीएल मैच 28 मई, 2023 को खेला जाएगा। इसके बाद जियो सिनेमा कथित तौर पर अपने कंटेंट के लिए दर्शकों से शुल्क लेना शुरू कर देगा। कंपनी के मीडिया और कंटेंट बिजनेस प्रेसिडेंट ज्योति देशपांडे ने एक मीडिया इंटरव्यू में कहा कि जियो सिनेमा अपने प्लेटफॉर्म पर 100 से ज्यादा फिल्मों और टीवी सीरीज को जोड़ने की योजना बना रहा है। यह कदम ऐसे समय आया है जब कंपनी क्रिकेट प्रसारण से परे अपनी पेशकशों का विस्तार करना चाहती है और भारतीय बाजार में प्रमुख ओटीटी प्लेटफॉर्म को चुनौती देना चाहती है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    देशपांडे ने खुलासा किया कि इस विस्तार के हिस्से के रूप में जियो सिनेमा अपने कंटेंट के लिए शुल्क लेना शुरू कर देगा। हालांकि, उन्होंने कहा कि सटीक मूल्य निर्धारण संरचना को अंतिम रूप दिया जाना बाकी है। इस कदम से कंपनी के राजस्व को बढ़ावा मिलने और प्रतिस्पर्धी भारतीय स्ट्रीमिंग उद्योग में अपनी स्थिति स्थापित करने की उम्मीद है। सिर्फ इतना ही नहीं, उन्होंने यह भी खुलासा किया कि आईपीएल 2023 के 28 मई को समाप्त होने से पहले नया कंटेंट उपलब्ध कराया जाएगा। हालांकि, दर्शकों को अभी मुफ्त में मैचों का आनंद लेने का मौका मिलेगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें