INDvAFG और फीफा कप फ्री में लाइव देखना चाहते हैं तो यहां आइए

फीफा वर्ल्ड कप का खुमार पूरी दुनिया में है। ऐसे में अगर आप भी फीफा वर्ल्ड कप 2018 के जबरा फैन है तो आपको देश की दो बड़ी टेलीकॉम कंपनियों रिलायंस जियो और एयरटेल ने तोहफा दिया है। रिलायंस जियो और एप्पल टीवी पर यूजर्स फ्री में फीफा कप का लाइव प्रसारण देख सकेंगे। बता दें कि फीफा वर्ल्ड कप की शुरुआत 14 जूून से हो गई है। वहीं एयरटेल और जियो टीवी पर 14 जूून से भारत और अफगानिस्तान के बीच शुरू होने वाले टेस्ट मैच का भी लाइव प्रसारण देखा जा सकता है।
एयरटेल टीवी पर फीफा वर्ल्ड कप 2018 का प्रसारण हिन्दी-अंग्रेजी समेत कई स्थानीय भाषाओं में होगा। इसके अलावा एयरटेल टीवी ऐप पर यूजर्स को मैच के अलावा भी मैच से संबंधित वीडियो देखने को मिलेंगे। हालांकि मैच देखने से पहले आपको अपने ऐप को अपडेट करना होगा।
वहीं रिलायंस जियो ने हाल ही में दावा किया है कि जियो टीवी ऐप के यूजर्स की संख्या 100 मिलियन यानि 10 करोड़ हो गई है। वहीं एयरटेल टीवी ऐप के डाउनलोड्स की संख्या 5 करोड़ के पार जा चुकी है। एयरटेल ने टीवी ऐप के फ्री सब्सक्रिप्शन को दिसंबर 2018 तक बढ़ा दिया है।
बता देंं कि भारत और अफगानिस्तान के बीच आज बेंगलुरू के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में पहला और ऐतिहासिक टेस्ट मैच खेला जा रहा है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने पहली पारी में खबर लिखे जाने तक 4 ओवर बिना विकेट गंवाए 14 रन बना लिए हैं। फिलहाल मुरली विजय 4* और शिखर धवन 9* रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
गौरतलब है कि रिलायंस जियो ने हाल ही में डबल धमाका ऑफर पेश किया है जिसके तहत जियो के सभी रिचार्ज प्लान पर प्रतिदिन 1.5 जीबी डाटा अतिरिक्त दिया जाएगा। यह ऑफर 12 जून से 30 जून के बीच रिचार्ज कराए गए प्लान पर लागू होगा।