Bitchat Mesh: जैक डोर्सी ने लॉन्च किया नया एप, बिना इंटरनेट कर सकेंगे चैटिंग

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 30 Jul 2025 09:45 AM IST
सार

Bitchat Mesh एक ब्लूटूथ मेष नेटवर्क के माध्यम से काम करता है, जहां यूजर्स आपस में सीधे जुड़ सकते हैं। अगर दो यूजर ब्लूटूथ रेंज से बाहर हैं, तब भी नेटवर्क में मौजूद अन्य यूजर्स के जरिए मैसेज रिले होता है।

विज्ञापन
Jack Dorsey Launches Bitchat Mesh Chat App That Works Without Internet Access
Bitchat app - फोटो : jack dorsey

    विस्तार

    ट्विटर के सह-संस्थापक जैक डोर्सी ने Bitchat Mesh नाम से एक नया ब्लूटूथ-आधारित मैसेजिंग एप लॉन्च किया है, जो फिलहाल सिर्फ iPhone यूजर्स के लिए उपलब्ध है। इस एप की खासियत यह है कि यह न तो इंटरनेट पर निर्भर करता है, न ही किसी फोन नंबर या ईमेल एड्रेस की जरूरत पड़ती है।

    बिना इंटरनेट के मैसेजिंग संभव

    Bitchat Mesh एक ब्लूटूथ मेष नेटवर्क के माध्यम से काम करता है, जहां यूजर्स आपस में सीधे जुड़ सकते हैं। अगर दो यूजर ब्लूटूथ रेंज से बाहर हैं, तब भी नेटवर्क में मौजूद अन्य यूजर्स के जरिए मैसेज रिले होता है।

    विज्ञापन

    सुरक्षा और गोपनीयता

    • एप में एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन (E2EE) की सुविधा है, जो Noise Protocol Framework पर आधारित है।
    • यूजर्स आपस में एक-दूसरे की फिंगरप्रिंट तुलना करके पहचान सत्यापित कर सकते हैं और "verified" मार्क कर सकते हैं।
    • एप बिना किसी सर्वर, अकाउंट या डेटा संग्रहण के काम करता है, जिससे यूजर की गोपनीयता बनी रहती है।

    Bitchat Mesh का इंटरफेस बहुत ही सिंपल है और पुराने जमाने के IRC (Internet Relay Chat) जैसा दिखता है। यूजर किसी को फेवरिट बना सकते हैं, मेंशन कर सकते हैं या फिर अनचाहे यूजर्स को ब्लॉक भी कर सकते हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    सुरक्षा चेतावनी

    Bitchat की वेबसाइट पर एक नोट में बताया गया है कि जबकि लोकल मैसेजिंग सुरक्षित है, 1:1 निजी चैट के लिए अभी तक कोई बाहरी सुरक्षा ऑडिट नहीं हुआ है। इसलिए इन्हें संवेदनशील जानकारी के लिए इस्तेमाल करने से बचना चाहिए।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें