Google Map Caught Mafia: 20 साल से अंडरग्राउंड रह रहे माफिया को गूगल मैप ने पकड़वाया

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, मैड्रिडप्रदीप पाण्डेय
Fri, 07 Jan 2022 11:43 AM IST
सार

पुलिस गामिनो की तलाश पिछले 20 सालों से थी। इतने सालों तक गामिनो पुलिस की नजरों को धोखा देता रहा। गामिनो की गिरफ्तारी गूगल मैप्स की मदद से स्पेन से हुई है।

विज्ञापन
Underground Mafia From 20 Years Caught With Help of Google Map
गूगल मैप ने पकड़ा माफिया - फोटो : Google Maps

    विस्तार

    गूगल मैप्स को जब गूगल ने तैयार किया होगा तो उसने भी नहीं सोचा होगा कि उसके इस मैप का इस्तेमाल पुलिस चोर को पकड़ने में भी करेगी। आपको पढ़ने में यह थोड़ा फिल्मी लग रहा होगा लेकिन सच यही है कि गूगल मैप्स की मदद से पुलिस ने इटली के सिसली इलाके के कुख्यात माफिया गैंग स्टीडा का गुर्गा गामिनो को गिरफ्तार किया है।

    पुलिस गामिनो की तलाश पिछले 20 सालों से थी। इतने सालों तक गामिनो पुलिस की नजरों को धोखा देता रहा। गामिनो की गिरफ्तारी गूगल मैप्स की मदद से स्पेन से हुई है। गामिनो एक मर्डर केस में रोम की जेल में सजा काट रहा था। 2002 में वह जेल से भाग गया था।

    विज्ञापन

    गामिनो ने एक फिल्म शूटिंग का फायदा उठाया जो उस दौरान रोम की जेल में शूट हो रही थी। जेल से भागकर गामिनो स्पेन के शहर गालापगार में नए नाम से रहने लगा था। स्पेन में उसने अपना नाम मानुएल रखा था और होटल में रसोईया का काम कर रहा था।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    गामिनो को इस बात का डर पहले से ही था कि पुलिस उसकी ट्रैकिंग कर रही है, इसलिए वह फोन भी नहीं रखता था, हालांकि उसका डर अब हकीकत बन गया है। हाल ही में इटली पुलिस को खबर मिली कि गामिनो स्पेन के गालापगार शहर में है।

    गूगल मैप्स से हुई छानबीन

    खबर मिलने के बाद पुलिस ने गूगल मैप्स से गालापगार के सार्वजनिक स्थानों की फोटोज की जांच करने शुरू की जिसके बाद एक होटल के बाहर गामिनो जैसा शख्स दिखा। उसके बाद पुलिस ने उस होटल के फेसबुक अकाउंट को खंगाला।

    फेसबुक अकाउंट पर मिली फोटो

    होटल के फेसबुक अकाउंट पर एक पुरानी फोटो थी जिसमें गामिनो रसोईए के कपड़े में नजर आ रहा था। उसके चेहरे पर पुरानी चोट के निशान थे जिससे उसकी पहचान हुई है। गामिनो ने अपने परिवारवालों से 10 साल से बात नहीं की है। गामिनो फिर से रोम की जेल लाया गया है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें