खुशखबरी: अब फोनपे से भी IRCTC रेल कनेक्ट एप में कर सकेंगे पेमेंट

टेक डेस्क, अमर उजाला
Fri, 17 Aug 2018 10:31 AM IST
IRCTC Rail Connect Android App Gets PhonePe Payment Option
PhonePe

    फ्लिपकार्ट के स्वामित्व वाले डिजिटल वॉलेट फोनपे ने गुरुवार को इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन (IRCTC) के साथ साझेदारी की घोषणा की है। इस पार्टनरशिप के बाद आईआरसीटीसी के रेल कनेक्ट के एंड्रॉयड एप के यूजर्स टिकट बुक करते समय फोनपे से भी पेमेंट कर सकेंगे। इस साझेदारी का फायदा फोनपे के 1 करोड़ ग्राहकों को होगा।

    इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन के साथ साझेदारी पर फोनपे ने कहा है कि अब उसके यूजर्स फोनपे के जरिए यूपीआई पेमेंट, क्रेडिट-डेबिट कार्ड और फोनपे वॉलेट की मदद से टिकट बुकिंग का पेमेंट कर सकते हैं।

    इस साझेदारी पर फोनपे के स्ट्रेटजी और प्लानिंग मैनेजर कार्तिक रघुपति ने कहा, 'आईआरसीटी के साथ इस साझेदारी को लेकर हम बहुत ही खुश हैं। इस पार्टनरशिप के बाद लोग आसानी से टिकट बुक करके पेमेंट कर सकेंगे।'

    बता दें कि इसी साल मई में IRCTC ने ई-वॉलेट की सेवा शुरू की है। इसके तहत आईआरसीटीसी के रेल कनेक्ट एप के वॉलेट में भी यूजर्स पैसे रख सकते हैं और आसानी से टिकट बुक कर सकेंगे।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें