Instagram Update: मेटा ने इंस्टाग्राम के लिए जारी किया नया अपडेट, रीसेट कर सकेंगे अपनी फीड

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 20 Nov 2024 10:27 AM IST
सार

Instagram Update: यह बदलाव फिलहाल टेस्टिंग में है और जल्द ही इसे सभी के लिए जारी किया जाएगा। इससे लोगों को अपनी फीड पर कंट्रोल मिलेगा और इसका फायदा उन्हें काफी होगा जिनकी फीड में दिखने वाला कंटेंट उनकी रुचियों से मेल नहीं खाता।

विज्ञापन
Instagram Will Let Users Reset Their Content Recommendations details here
Instagram - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    Meta के स्वामित्व वाले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Instagram ने एक नया फीचर जारी किया है जिसकी मदद से यूजर्स अपनी फीड या दूसरे शब्दों में कहें तो कॉन्टेंट रिकमेंडेशन को रीसेट कर सकेंगे। इससे इंस्टाग्राम का एल्गोरिद्म रीसेट हो जाएगा और यूजर्स को नए कंटेंट दिखेंगे।

    यह बदलाव फिलहाल टेस्टिंग में है और जल्द ही इसे सभी के लिए जारी किया जाएगा। इससे लोगों को अपनी फीड पर कंट्रोल मिलेगा और इसका फायदा उन्हें काफी होगा जिनकी फीड में दिखने वाला कंटेंट उनकी रुचियों से मेल नहीं खाता। इस साल की शुरुआत में इंस्टाग्राम ने नई प्राइवेसी कंट्रोल्स की घोषणा की थी जो किशोर यूजर्स को उन विषयों का चयन करने देती है जिन्हें वे अधिक बार देखना चाहते हैं, जैसे किताबें, यात्रा, खाना बनाना या खेल।

    विज्ञापन

    इंस्टाग्राम पहले से ही उपयोगकर्ताओं को यह साझा करने की अनुमति देता है कि वे उन्हें सुझाए गए वीडियो में रुचि रखते हैं या नहीं और यह उनके लाइक या शेयर करने जैसे एक्टिविटी का भी ध्यान रखता है और उसी आधार पर कंटेंट दिखाता है। रिकमेंडेशन एल्गोरिदम को रीसेट करने से यूजर्स को यह समीक्षा करने का भी अवसर मिलेगा कि वे किन अकाउंट्स को फॉलो कर रहे हैं और यदि वे चाहें तो उन्हें अनफॉलो कर सकें।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें