Instagram इस शानदार फीचर को हटाकर ला रहा नया App

amarujala.com- Presented By: प्रदीप पाण्डेय
Fri, 08 Dec 2017 02:39 PM IST
Instagram testing alone app for direct messaging and killing current inbox
Instagram testing Direct a standalone messaging app

    Instagram (फेसबुक) अब नए ऐप की टेस्टिंग कर रहा है।

    कंपनी इंस्टाग्राम ऐप से डायरेक्ट मैसेज वाले फीचर को हटाकर, इसके लिए एक अलग से ऐप लाने की तैयारी में है। बता दें कि डायरेक्ट मैसेज स्नैपचैट जैसा ही फीचर है जिसके जरिए आप डायरेक्ट कैमरा ओपन करके मैसेज भेज सकते हैं।

    रिपोर्ट के मुताबिक इंस्टाग्राम यह नया Direct ऐप शुक्रवार को चीली, इटली, पूर्तगाल और उरुग्वे जैसे 6 देशों में एंड्रॉयड और आईओएस प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हो जाएगा। वहीं अगर इस डायरेक्ट ऐप को इंस्टॉल कर लेते हैं तो आपको इंस्टाग्राम ऐप से डायरेक्ट मैसेजिंग वाला फीचर खुद ही गायब हो जाएगा। हालांकि यह ऐप ग्लोबली कब रिलीज होगा इसकी जानकारी कंपनी ने अभी नहीं दी है।

    ये भी पढ़ेंः 7,999 रु. में खरीदें 3GB रैम, डुअल कैमरा और 4850mAH की बैटरी वाला यह फोन

    गौरतलब है कि इंस्टग्राम अब फेसबुक के स्मामित्व में है। इससे पहले भी फेसबुक ऐप में ही मैसेज का ऑप्शन था लेकिन फीचर के पोपुलर होते ही कंपनी ने अलग से फेसबुक मैसेजर ऐप लॉन्च कर दिया। यही काम अब फेसबुक इंस्टाग्राम ऐप के साथ भी करने जा रहा है।

    और पढ़ें...