Instagram: इंस्टाग्राम में आया कमाल का फीचर, एडल्ट नहीं कर सकेंगे बच्चों को मैसेज

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 17 Mar 2021 10:55 AM IST
सार

जैसे ही कोई यूजर 18 साल से कम उम्र के यूजर को डायरेक्ट मैसेज भेजने की कोशिश करेगा तो उसे नहीं भेजने का नोटिफिकेशन मिलेगा।

instagram-new-features-update: Instagram new AI feature stops adults from messaging kids
इंस्टाग्राम अपडेट - फोटो : instagram

    विस्तार

    फेसबुक के स्वामित्व वाले फोटो शेयरिंग प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम ने एक नया आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टूल लॉन्च किया है। इंस्टाग्राम का यह टूल बच्चों के सोशल मीडिया बूलिंग और हैरेसेमेंट से बचाने में मदद करेगा। इंस्टाग्राम में इस नए टूल के आ जाने के बाद अब 18 साल से कम उम्र के यूजर्स को कोई मैसेज नहीं कर पाएगा। जैसे ही कोई यूजर 18 साल से कम उम्र के यूजर को डायरेक्ट मैसेज भेजने की कोशिश करेगा तो उसे नहीं भेजने का नोटिफिकेशन मिलेगा।

    Instagram का यह नया टूल मशीन लर्निंग की मदद से कम उम्र वाले यूजर्स की पहचान करता है और फिर ऐसे यूजर्स की मैसेजिंग को ब्लॉक करता है। यूजर्स के उम्र की पहचान अकाउंट के समय दी गई जानकारी के जरिए होती है, हालांकि यदि कोई बच्चा चाहता है कि उसे कोई मैसेज करे तो वह मैसेज के लिए इजाजत दे सकता है।

    इसके अलावा एक और नया टूल कंपनी ने पेश किया है जो 18 साल से कम उम्र के यूजर्स को एडल्ट के साथ मैसेजिंग को लेकर टिप्स देता है और सावधान रहने को कहता है। यह टूल अपने आप ही संदिग्ध व्यवहार की पहचान करता है। उदाहरण के तौर पर समझें यदि कोई एडल्ट यूजर लगातार बच्चों को मैसेज भेजने की कोशिश कर रहा है या फिर फॉलो कर रहा है तो यह टूल ऐसे यूजर्स की पहचान तुरंत कर लेगा।

    इंस्टाग्राम ने कहा है कि यह फीचर इसी महीने कई देशों में जारी होगा और जल्द ही इसे ग्लोबली लॉन्च किया जाएगा। इसके अलावा प्राइवेसी को लेकर कंपनी लगातार अपने यूजर्स को जानकारी दे रही है कि वे अपने अकाउंट की सेटिंग्स से प्राइवेट कर लें। इंस्टाग्राम के ये दोनों फीचर्स चाइल्ड एब्यूज और चाइल्ड क्राइम को रोकने के लिए जारी किया है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें