Instagram down: यूजर्स को मैसेज भेजने में आ रही परेशानी, सोशल मीडिया पर शेयर हो रहे मीम्स
डाउनडिटेक्टर के अनुसार इंस्टाग्राम पर लगभग 12 घंटे तक डाउन देखा गया है। यूजर्स इसको लेकर ट्विटर पर कई तरह के मीम्स भी शेयर कर रहे हैं।

विस्तार
सोशल नेटवर्किंग साइट इंस्टाग्राम के डाउन होने की खबर है। रिपोर्ट के मुताबिक यूजर्स को मैसेज भेजने और रिसीव करने में भी परेशानी हो रही है। डाउनडिटेक्टर ने भी इंस्टाग्राम डाउन की पुष्टि की है। कई यूजर्स ने ट्विटर पर शिकायत कर इसकी जानकारी दी है कि उन्हें लगभग 12 घंटे से मैसेज भेजने और रिसीव करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इंस्टाग्राम पर करीब 5 जुलाई रात 8.30 बजे से आज यानी 6 जुलाई तक सुबह 11.45 बजे तक मैसेजिंग में परेशानी का सामना करना पड़ा।
डाउनडिटेक्टर के अनुसार इंस्टाग्राम पर लगभग 12 घंटे से डाउन है। कुछ यूजर्स को खबर लिखे जाने तक भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसको लेकर यूजर्स Instagram DM को ट्रेंड करा रहे हैं। यूजर्स इस डाउन को लेकर ट्विटर पर कई तरह के क्रिएटिव मीम्स भी शेयर कर रहे हैं।
फेसबुक पर भी नहीं जा रहे मैसेज
कई फेसबुक यूजर्स ने भी इस एप के मैसेंजर के डाउन होने की जानकारी ट्विटर पर शेयर की है। उन्होंने ने कहा कि इंस्टाग्राम की तरह फेसबुक मैसेंजर पर भी उन्हें मैसेज भेजने और रिसीव करने में समस्या आ रही है।
बता दें कि इससे पहले 25 मई को भी सुबह करीब 9.45 से इंस्टाग्राम ठप हुआ था। उसके बाद यूजर्स को मैसेज भेजने और रिसीव करने में परेशानी हो रही थी। इंस्टाग्राम के डाउन होने की शिकायत दिल्ली, जयपुर, बैंगलोर और लखनऊ के यूजर्स ने सबसे अधिक की थी।