Indian Railways: ट्रेनों की लेटलतीफी ट्रैक करने के लिए रेलवे लाया अपना पहला 'इंटर्नल एप', जानें इसके खास फीचर!

Suyash Pandey
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीेSuyash Pandey
Mon, 29 Jun 2026 04:24 PM IST
सार

Indian Railways New App Monitors Train Delays:

भारतीय रेलवे ने ट्रेनों की समयपालन व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए अपना पहला इंटरनल एंड्रॉयड एप Punctuality BZA लॉन्च किया है। यह एप रेलवे अधिकारियों को ट्रेनों की रियल-टाइम लोकेशन, 15 मिनट से ज्यादा की देरी, GPS आधारित आगमन-प्रस्थान समय और ऑटोमैटिक अलर्ट जैसी सुविधाएं देगा।

विज्ञापन
Indian Railways Unveils Real-Time Train Delay Tracking App for Better Punctuality
भारतीय रेलवे ने लॉन्च किया नया एप - फोटो : एआई

    विस्तार

    भारतीय रेलवे और ट्रेनों का लेट होना, जैसे एक-दूसरे के पर्याय बन चुके हैं। हम ट्रेनों का स्टेटस चेक करने के लिए कई तरह के थर्ड-पार्टी एप्स का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन फिर भी सटीक जानकारी मिलना मुश्किल होता है। इस समस्या को सुलझाने और ट्रेनों की रियल-टाइम मॉनिटरिंग के लिए अब भारतीय रेलवे ने टेक्नोलॉजी का बड़ा सहारा लिया है।

    रेलवे ने ट्रेनों की समय-सारणी और 15 मिनट से ज्यादा की देरी पर नजर रखने के लिए अपना पहला इंटर्नल एंड्रॉयड एप लॉन्च किया है। आइए समझते हैं कि यह एप क्या है और कैसे काम करेगा।

    विज्ञापन

    Punctuality BZA एप क्या है?

    सबसे पहले यह जान लेना जरूरी है कि यह एक इंटर्नल मोबाइल एप है। इसका मतलब है कि इसे आम यात्री प्ले स्टोर से डाउनलोड नहीं कर सकते। यह एप सिर्फ रेलवे अधिकारियों और कंट्रोलर्स के इस्तेमाल के लिए बनाया गया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    इस एंड्रॉयड-बेस्ड एप का नाम Punctuality BZA रखा गया है। इसे रेलवे के साउथ कोस्ट रेलवे (SCoR) के विजयवाड़ा डिवीजन के जरिए डेवलप किया गया है। इसकी मदद से अधिकारी कहीं से भी अपने स्मार्टफोन पर ट्रेनों की आवाजाही पर नजर रख सकेंगे।

    पुराने डेस्कटॉप सिस्टम की होगी छुट्टी

    अभी तक रेलवे अधिकारी ट्रेनों को ट्रैक करने के लिए डेस्कटॉप पर चलने वाले ICMS वेब पोर्टल का इस्तेमाल करते थे। यह पुराना सिस्टम काफी झंझट वाला था:

    • इसे सिर्फ कंप्यूटर पर ही खोला जा सकता था।
    • बार-बार OTP डालकर ऑथेंटिकेशन करना पड़ता था।
    • जानकारी देखने के लिए कई अलग-अलग स्क्रीन्स पर नेविगेट करना होता था।
    • नए एप में ये सारी परेशानियां खत्म हो गई हैं। अब रेलवे अधिकारियों को एक आसान और क्लीन डैशबोर्ड मिलेगा, जहां सारी जरूरी ऑपरेशनल जानकारी रियल-टाइम में उनके मोबाइल स्क्रीन पर मौजूद होगी।

    Punctuality BZA एप के टॉप फीचर्स

    इस नए एप को लेट ट्रेन मॉनिटरिंग (LTM BZA) सिस्टम के साथ जोड़ा गया है। आइए इसके मुख्य फीचर्स पर नजर डालते हैं:

    • ऑटोमैटिक नोटिफिकेशन:अगर कोई ट्रेन 15 मिनट से ज्यादा लेट होती है, तो अधिकारियों के मोबाइल पर तुरंत अलर्ट आ जाएगा।
    • GPS ट्रैकिंग:यह एप GPS की मदद से ट्रेनों के आने और जाने का बिल्कुल सटीक समय नोट करेगा।
    • पेपरलेस वर्क:पहले ट्रेन मैनेजरों को सारा रिकॉर्ड कागजों पर रखना पड़ता था, लेकिन अब इस एप के जरिए सारा डेटा एंट्री का काम ऑटोमैटिक हो जाएगा।
    • पीडीएफ रिपोर्ट:सिस्टम में दर्ज होने वाली हर एक डिटेल की एक टैप में PDF कॉपी निकाली जा सकेगी।
    • खोई हुई ट्रेन की पहचान:इसमें सेक्शन के हिसाब से ट्रेनों की स्थिति और खोई हुई ट्रेन की पहचान करने का फीचर भी है।

    यात्रियों को क्या फायदा होगा?

    भले ही यह एप सिर्फ रेलवे के कर्मचारियों के लिए है, लेकिन इसका सीधा फायदा आम यात्रियों को भी मिलेगा। जब रेलवे अधिकारियों के पास ट्रेनों के लेट होने का रियल-टाइम और सटीक डेटा होगा, तो वे ट्रैफिक और रूट को बेहतर तरीके से मैनेज कर पाएंगे। कम से कम अब सिस्टम को यह एकदम सटीक पता होगा कि कौन सी ट्रेन, किस स्टेशन से, कितनी देरी से चल रही है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें