रेल सारथी ऐप हुआ लॉन्च, मिलेंगी इंक्वायरी से लेकर फ्लाइट बुकिंग तक की सेवाएं

amarujala.com- Presented By: प्रदीप पाण्डेय
Sat, 15 Jul 2017 01:29 PM IST
Indian railways official aap RAIL SAARTHI launched
RAIL SAARTHI

    रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने रेल यात्रियों के लिए एक नया ऐप लॉन्च किया है। इस ऐप को भारतीय रेलवे ने तैयार किया है। इस ऐप से रेल यात्रियों की सभी जरूरतें पूरी हो सकती हैं। इस ऐप में टिकट बुकिंग, इंक्वायरी से लेकर फ्लाइट बुकिंग और खाना ऑर्डर करने तक की सर्विसेज मिलेंगी। इससे पहले यात्रियों को अलग-अलग सर्विस के लिए अलग-अलग ऐप यूज करने पड़ते थे। ऐप को गूगल प्ले-स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है।

    यात्रियों को मिलेंगी ये सेवाएं

    इस खास मौके पर सुरेश प्रभु ने कहा कि रेल यात्रियों को बेहतर सर्विस देने के लिए इस ऐप को लॉन्च करना जरूरी था। अब पैसेंजर्स के पास यह मौका है कि वह एक ही ऐप से अपनी सारी जरूरतों को पूरा कर सकता है। इसके साथ ही यूजर्से के पास यदि कोई सुझाव या शिकायत है तो उसे भी इस ऐप के जरिए दिया जा सकता है। इस ऐप की मदद से रेल टिकट के साथ-साथ फ्लाइट टिकट, टैक्सी बुकिंग, होटल बुकिंग भी की जा सकती है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें