स्मार्टफोन है तो कुछ लिखने की जरूरत नहीं

किसी भी जगह अगर कुछ लिखना है तो उसके लिए अब कॉपी और कलम नहीं चाहिए। एंड्राइड स्मार्टफोन पर गूगल कीप किसी के भी काम आ सकता है। डिजिटल दुनिया में किसी भी बात को याद रखने का ये सबसे आसान तरीका है। गूगल कीप इस्तेमाल करना बहुत आसान है। अपनी आवाज में कोई भी बात रिकॉर्ड कर लीजिये और फिर, अगर आप चाहें, तो वो खुद ही लिखे हुए शब्द में ट्रांसक्राइब हो जाएगा।
अपनी आवाज में कुछ भी रिकॉर्ड करने के लिए होम स्क्रीन पर 'गूगल नाउ' का इस्तेमाल कीजिये और 'माइक' को क्लिक करके रिकॉर्डिंग शुरू कर दीजिये।
अलग तरह के कीप के नोट को अलग रंगों में भी रख सकते हैं ताकि काम और दोस्तों के साथ काम में आसानी से फर्क किया जा सके। सुनने में ये बहुत छोटी बात लगती है लेकिन जब स्मार्टफोन के इस्तेमाल करने में आसानी होगी तब इसकी अहमियत समझ में आती है। गूगल कीप में लोकेशन के हिसाब से आप कोई भी चीज याद रख सकते हैं। जब भी किसी चीज के लिए नोट तैयार कर रहे हैं तो जिस जगह आपको वो याद करना है उस लोकेशन के साथ उसे मैप पर पिन कर दीजिये।
सुबह के काम का भुला शाम को काम किये बिना घर नहीं जा सकेगा!

साथ ही समय नहीं जगह के हिसाब से उसे याद दिलाने को स्मार्टफोन को सेट कर दीजिये। जब भी आप उस जगह के आस-पास होंगे, गूगल कीप आपको काम याद दिला देगा। इस फीचर के बाद सुबह के काम का भुला शाम को काम किये बिना घर नहीं जा सकेगा! अगर कोई कागज पर कुछ लिखा है तो उसे स्कैन करके टेक्स्ट में भी बदलने का फीचर गूगल कीप में है।
कागज पर जो भी लिखा है उसे स्कैन कर लीजिये और थोडी देर में लिखे हुए टेक्स्ट को आसानी से एडिट किया जा सकता है। उसके बाद स्मार्टफोन को इस्तेमाल करके ही उसका प्रिंट देना भी बहुत आसान है अगर किसी को वो कागज हाथ में देना है। गूगल कीप स्मार्टफोन, टैबलेट, स्मार्ट घड़ी और कंप्यूटर पर भी काम करता है। और एक बार नोट बना लिया तो वो किसी डिवाइस पर भी चेक किया जा सकता है। एंड्राइड प्ले स्टोर पर इसे 5 करोड़ से ज्यादा बार डाउनलोड किया गया है।