बड़ा अपडेट: एंड्रॉयड के WhatsApp चैट को आईफोन में कैसे करें ट्रांसफर, सिर्फ पांच पॉइंट में समझें पूरी प्रक्रिया

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 15 Jun 2022 11:24 AM IST
सार

व्हाट्सएप और एपल ने एक साझेदारी की घोषणा की है जिसके तहत आप अपने एंड्रॉयड फोन के सभी डाटा के साथ-साथ WhatsApp डाटा को भी नए आईफोन में ट्रांसफर कर सकेंगे।

विज्ञापन
How to transfer WhatsApp data From Android to iPhone know step by step process
WhatsApp data Transfer Data From Android to iPhone - फोटो : apple

    विस्तार

    व्हाट्सएप के आईओएस डाटा को एंड्रॉयड में ट्रांसफर करने की सुविधा तो पहले से थी लेकिन एंड्रॉयड फोन के व्हाट्सएप चैट को आईफोन में ट्रांसफर नहीं किया जा सकता था। अब व्हाट्सएप और एपल ने एक साझेदारी की घोषणा की है जिसके तहत आप अपने एंड्रॉयड फोन के सभी डाटा के साथ-साथ WhatsApp डाटा को भी नए आईफोन में ट्रांसफर कर सकेंगे। इसकी जानकारी खुद मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने फेसबुक पोस्ट के जरिए दी है। इस नए फीचर की घोषणा करीब 10 महीने पहले हुई थी और अब इसका अपडेट जारी कर दिया गया है।

    सबसे पहले आपको बता दें कि फिलहाल यह सुविधा सभी लोगों को नहीं मिली है यानी इसे धीरे-धीरे सभी यूजर्स के लिए जारी किया जा रहा है। इसके अलावा इस डाटा बैकअप के लिए आपको अपने एंड्रॉयड फोन में एक एप डाउनलोड करना होगा। इस एप का नाम Move to iOS है। इस डाटा ट्रांसफर के लिए आपको किसी केबल की जरूरत नहीं होगी यानी आप वायरलेस तरीके से डाटा ट्रांसफर कर सकेंगे, हालांकि आपको वाई-फाई नेटवर्क की जरूरत जरूर होगी।

    विज्ञापन
    • अपने एंड्रॉयड फोन में Move to iOS एप को ओपन करें और स्क्रीन पर आए एक कोड को नए आईफोन में दिख रहे कोड से मैच करें।
    • अब Continue पर क्लिक करें।
    • अब WhatsApp डाटा के विकल्प पर क्लिक करें।
    • अब फिर से Move to iOS में आएं और transfer के विकल्प पर क्लिक करें।
    • डाटा ट्रांसफर होने के बाद आपको एक कंफर्म का एक नोटिफिकेशन मिलेगा।

    नोट-यदि आपके पास एपल की आईडी नहीं है तो आपको आईडी बनानी होगी। यह डाटा बैकअप सिस्टम तभी काम करेगा, जब आप किसी नए आईफोन में स्विच कर रहे हैं यानी फोन के सेटअप के दौरान ही आप बैकअप ले सकेंगे। इस चैट ट्रांसफर में सिर्फ आपके व्हाट्सएप एप का डाटा ही आएगा यदि गूगल ड्राइव पर बैकअप है तो वह नहीं आएगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें