WhatsApp: व्हाट्सएप पर अलग अंदाज में विश करें New Year 2026, मैसेज के बदले भेजें मजेदार Stickers, जानें कैसे

नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीनीतीश कुमार
Wed, 31 Dec 2025 07:51 PM IST
सार

WhatsApp New Year 2026 Stickers:

साल 2026 की दस्तक हो चुकी है और जश्न के इस मौके पर हम सभी अपनों को खास अंदाज में विश करना चाहते हैं। व्हाट्सएप के लेटेस्ट स्टिकर्स से आप मजेदार अंदाज में न्यू ईयर विश कर नए साल को यादगार बना सकते हैं।

विज्ञापन
how to send happy new year 2026 whatsapp stickers images guide
स्टीकर भेजकर करें न्यू ईयर विश - फोटो : WhatsApp

    विस्तार

    नए साल का जश्न हो और अपनों को मैसेज न भेजें, ऐसा तो हो ही नहीं सकता! आज के दौर में व्हाट्सएप सिर्फ एक मैसेजिंग ऐप नहीं, बल्कि भावनाओं को जाहिर करने का सबसे बड़ा जरिया बन चुका है। दुनिया भर में 200 करोड़ से ज्यादा लोग इसका इस्तेमाल करते हैं। इस बार साल 2026 के स्वागत को और भी रंगीन बनाने के लिए व्हाट्सएप ने खास 'न्यू ईयर स्टिकर्स' अपडेट किए हैं, ताकि आपका एक मैसेज दूसरों के चेहरे पर मुस्कान ला सके।

    वही पुराने मैसेज क्यों? अब भेजें मजेदार स्टिकर्स! (WhatsApp Stickers 2026)

    अक्सर हम Happy New Year लिखकर भेज देते हैं, जो थोड़ा बोरिंग लगता है। लेकिन सोचिए, अगर आपके मैसेज के साथ आतिशबाजी वाले या नाचते-गाते हुए स्टिकर्स हों, तो बात ही कुछ और ही होगी। व्हाट्सएप ने हाल ही में अपने स्टिकर्स पैक को अपडेट किया है, जिससे आप अपनी विशेज को और भी ज्यादा इंटरैक्टिव और मजेदार बना सकते हैं।

    विज्ञापन

    व्हाट्सएप पर न्यू ईयर स्टिकर्स कैसे भेजें? (How To Send WhatsApp New Year 2026 Stickers)

    • सबसे पहले अपने फोन में व्हाट्सएप खोलें और उस दोस्त या ग्रुप की चैट पर जाएं जिसे आप विश करना चाहते हैं।
    • नीचे जहां आप मैसेज टाइप करते हैं (Text Bar), वहां बाईं ओर दिए गए 'इमोजी' आइकन पर क्लिक करें।
    • नीचे की पट्टी में आपको इमोजी और GIF के साथ 'स्टिकर' का विकल्प दिखेगा, उस पर टैप करें।
    • अब दाईं तरफ दिए गए 'Plus (+)' के निशान पर क्लिक करें। यहां आपको 'All Stickers' की एक लंबी लिस्ट दिखेगी।
    • लिस्ट में "Happy New Year" पैक को सर्च करें। इसके सामने बने 'डाउनलोड' या 'Plus (+)' बटन पर टैप करके इसे अपने कलेक्शन में जोड़ लें।
    • अब वापस चैट पर आएं और अपने नए स्टिकर्स पैक से मनपसंद स्टिकर चुनकर बस एक क्लिक में सेंड कर दें।
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें