Loan App: तुरंत लोन देने वाले एप्स के महाजाल से ऐसे बचें, ये पांच टिप्स आपको बचा लेंगे

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 24 Jan 2024 12:02 PM IST
सार

सबसे पहले यह जानना जरूरी है कि इन एप्स से लोन लेना खतरनाक क्यों है। पहली बात तो यही है कि ये एप्स हद से ज्यादा ब्याज लेते हैं। इसके अलावा समय पर लोन ना चुकाने पर ये गाली ग्लौज तक पर उतर आते है।

विज्ञापन
How to protect yourself from falling into instant loan apps trap
chinese loan app - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    इंस्टैंट लोन एप का स्कैम भारत में बहुत तेजी से चल रहा है। आए दिन लोग इंस्टैंट लोन एप के शिकार हो रहे हैं। इंस्टैंट लोन एप के जाल में फंसने के बाद कई लोग आत्महत्या तक कर ले रहे हैं। इन लोन एप्स के विज्ञापन फेसबुक जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर खूब दिए जा रहे हैं। सरकार ने लोन एप्स को लेकर कई कानून बनाए हैं लेकिन कोई भी कारगार साबित नहीं हो रहा है। आज की इस रिपोर्ट में हम आपको इंस्टैंट लोन एप्स फ्रॉड से बचने के पांच तरीके बताएंगे।

    सबसे पहले यह जानना जरूरी है कि इन एप्स से लोन लेना खतरनाक क्यों है। पहली बात तो यही है कि ये एप्स हद से ज्यादा ब्याज लेते हैं। इसके अलावा समय पर लोन ना चुकाने पर ये गाली ग्लौज तक पर उतर आते है। इसके अलावा ये लोग आपकी निजी तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर करने की धमकी भी देते हैं।

    विज्ञापन
    • सिर्फ उन्हीं एप को डाउनलोड करें जिन्हें RBI ने मंजूरी दी है।
    • किसी भी एप से लोन लेने से पहले उसके बारे में जितनी जानकारी संभव हो सके जुटाएं।
    • एप के बैकग्राउंड, उसकी हिस्ट्री आदि को जरूर चेक करें।
    • किसी अनजान एप के साथ KYC के लिए डाटा शेयर ना करें।
    • किसी तरह के फ्रॉड के लिए sachet.rbi.org.in पर जाकर शिकायत करें।
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें