Google Maps: गूगल मैप्स जरूरतमंद लोगों की करता है मदद, इस तरह से उठा सकते हैं खास फीचर का फायदा
सार
अगर आपको कभी किसी रास्ते को खोजना होता है तो आप गूगल मैप्स का सहारा लेते हैं, हालांकि, अब एपल मैप्स और कई अन्य एप भी आ रहे हैं। मगर गूगल मैप्स पर एक खास फीचर मिलता है, जिसके बारे में बेहद ही कम लोग जानते हैं।
विज्ञापन

विस्तार
टेक की दुनिया में नई-नई तकनीक से लोगों का काम आसान हो जाता है। मगर बेहद ही कम लोग जानते हैं कि गूगल की मदद से कई सारे कामों को कुछ ही मिनटों में किया जा सकता है। अगर आप गूगल मैप्स का इस्तेमाल करते हैं तो आपको इस आर्टिकल पर खास ध्यान देना चाहिए, इस खबर से आपको एक बड़ी जानकारी मिल सकती है।
दरअसल, कई जरूरतमंद लोगों को व्हीलचेयर खोजने में काफी मुश्किल होती है, ऐसे में एंड्रॉयड फोन और टैबलेट पर गूगल मैप्स की मदद से एक्सेसएबेल जगह पर व्हीलचेयर को आसानी से लिया जा सकता है, तो चलिए जानते हैं पूरी डिटेल।
विज्ञापन
- सबसे पहले अपने डिवाइस में गूगल मैप्स एप को खोलें।
- इसके बाद पेज पर अकाउंट मेन्यू या फिर दाई ओर ऊपर की तरफ अपनी प्रोफाइल फोटो पर क्लिक करें।
- इसके बाद सेटिंग में जाकर एक्सेसबिलिटी सेटिंग में जाएं।
- फिर आपको एक्सेसेबल जगह के विकल्प पर क्लिक करना होगा। यहां पर आपको व्हीलचेयर एक्सेसेबल जगह का ऑप्शन मिलेगा।
- इस दौरान आपको सर्च में व्हीलचेयर का आइकन मिल जाएगा।
- एक्सेसेबल जगह खोजने के बाद आपको लोकेशन सर्च करनी होगी।
- इसके बाद आप उस विकल्प पर क्लिक करने के बाद व्हीलचेयर की जानकारी हासिल कर सकते हैं।
- गूगल मैप्स खोलने के बाद आप जिस जगह को अपडेट करना चाहते हैं उसे सर्च करें।
- आप चाहे तो मैप्स पर भी लोकेशन की खोज कर सकते हैं।
- इसके बाद अबाउट पर टैप करें और एडिट फीचर पर क्लिक करें।
- एट्रीब्यूट अपडेट पर क्लिक करें और ज्यादा के लिए मोर के विकल्प पर क्लिक करें।
- इसके बाद सबमिट के विकल्प पर टैप करें, ऐसा करने के बाद बदलाव अपडेट हो जाएगा।
और पढ़ें...