Hoote App Launch: सुपरस्टार रजनीकांत ने लॉन्च किया सोशल मीडिया एप Hoote, जानें इसके बारे में
Hoote को इस तरीके से डिजाइन किया गया है कि यूजर्स बिना कुछ टाइप किए बोलकर मैसेज भेज सकेंगे। सीधे शब्दों में कहें तो Hoote एक वॉयस नोट एप है।

विस्तार
सुपरस्टार रजनीकांत ने अपना एक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है जो कि एक वॉयस आधारित सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और इसका नाम Hoote है। Hoote एप को रजनीकांत की बेटी सौंदर्या रजनीकांत ने फंडिंग की है। Hoote के साथ आठ भाषाओं का सपोर्ट है जिनमें भारतीय और विदेशी दोनों शामिल हैं। Hoote में भारतीय भाषा के तौर पर तमिल, हिंदी, तेलूगु, मराठी, मलयालम, कन्नड़, बंगाली और गुजराती का सपोर्ट है।
Hoote के फीचर्स
Hoote को इस तरीके से डिजाइन किया गया है कि यूजर्स बिना कुछ टाइप किए बोलकर मैसेज भेज सकेंगे। सीधे शब्दों में कहें तो Hoote एक वॉयस नोट एप है। एक बार वॉयस नोट रिकॉर्ड करने के बाद यूजर्स उसमें अपने अनुसार म्यूजिक और इमेज एड कर सकेंगे।
Hoote एप को गूगल प्ले-स्टोर से मुफ्त में डाउनलोड किया जा सकता है। एप को इस्तेमाल करने से पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा। एप में रजनीकांत, गौतम गंभीर, न्यूज चैनल, राजनेता जैसे सेलेब्रिटी को फॉलो कर सकेंगे। एप में मौजूद वॉयस नोट को आसानी से प्ले और पॉज किया जा सकेगा। इसमें लाइट, री-पोस्ट और री-शेयर जैसे विकल्प मिलेंगे।
Hoote एप के यूजर्स अधिकतम 60 सेकेंड का वॉयस नोट रिकॉर्ड कर सकेंगे। रिकॉर्डिंग के बाद कैप्शन, बैकग्राउंड म्यूजिक और इमेज एड किए जा सकेंगे। म्यूजिक के लिए इमोशन, इनवायरमेंटल, नेचर, रिलीजनल और नेटिव जैसे विकल्प मिलेंगे। Hoote एप में कॉमेंट बंद करने का भी विकल्प है। कैप्शन के लिए अधिकतम 120 शब्द का विकल्प मिलेगा।
- फेसबुक : दो लाख यूजर्स पर एक मॉडरेटर.. नहीं रोक पा रहा झूठ, कंपनी के अंदरूनी दस्तावेजों से खुलासा
- HUAWEI FreeBuds 4i भारत में हुआ लॉन्च, 10 घंटे का बैटरी बैकअप
- Festive Season Sale 2021: बजट में छह बेस्ट ईयरबड्स, 6 माइक्रोफोन और 24 घंटे तक के बैकअप से हैं लैस
- Jio phone next: जियोफोन के फीचर्स आए सामने, प्रगति OS के साथ मिलेगा 13MP का कैमरा