UPI Privacy Trick: गूगल प्ले और फोन-पे पर ऐसे एक्टिवेट करें Secret UPI ID, अनजान लोगों से सुरक्षित रहेगा डेटा

Jagriti
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीJagriti
Tue, 10 Mar 2026 03:42 PM IST
सार

UPI privacy settings India:

भारत में डिजिटल पेमेंट के लिए यूपीआई सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला तरीका बन चुका है, लेकिन हर ट्रांजेक्शन के साथ आपका मोबाइल नंबर भी दूसरे व्यक्ति के साथ शेयर हो सकता है। सुरक्षित बात ये है कि अब यूजर्स अपने यूपीआई अकाउंट से मोबाइल नंबर हटाकर उसकी जगह दूसरा नंबर या यूपीआई सेट कर सकते हैं। जानिए कैसे...

Hide Your Mobile Number from Strangers, Follow These Simple Steps  Secure Your UPI ID  Google Pay and PhonePe
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : adobe stock

    विस्तार

    भारत में डिजिटल पेमेंट का सबसे लोकप्रिय तरीका यूपीआई ( यूनीफाइड पेमेंट इंटरफेस) बन चुका है। लोग रोजाना छोटी-बड़ी खरीदारी से लेकर बिल पेमेंट तक के लिए इसका इस्तेमाल करते हैं, लेकिन कई बार जब आप किसी अनजान व्यक्ति को UPI से पेमेंट करते हैं, तो आपका मोबाइल नंबर भी उसके पास पहुंच सकता है। इससे प्राइवेसी से जुड़ा जोखिम बढ़ जाता है, क्योंकि नंबर का गलत इस्तेमाल किया जा सकता है।

    अब मोबाइल नंबर छिपाना है संभव

    अच्छी बात यह है कि अब यूपीआई यूजर्स अपने अकाउंट से मोबाइल नंबर हटाकर उसकी जगह एक अलग यूपीआई नंबर या अल्टरनेट नंबर सेट कर सकते हैं। इससे ट्रांजेक्शन तो सामान्य तरीके से होते रहेंगे, लेकिन आपका असली मोबाइल नंबर सामने नहीं आएगा। यह सुविधा कई यूपीआई एप्स में उपलब्ध है, जैसे गूगल प्ले और फोन-पे।

    ये भी पढ़े: सावधान: e-PAN डाउनलोड करने के चक्कर में कहीं गंवा न बैठें अपनी कमाई, PIB ने फर्जी ईमेल को लेकर किया अलर्ट

    गूगल प्ले (GPay) पर ऐसे छिपाएं अपना नंबर:

    • एप खोलें:सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में गूगल प्ले एप ओपन करें।
    • प्रोफाइल पर जाएं: होम स्क्रीन पर ऊपर दाईं ओर अपनी प्रोफाइल फोटो या आइकन पर टैप करें।
    • बैंक अकाउंट चुनें: यहां आपको बैंक अकाउंट का विकल्प दिखेगा, उस पर क्लिक करें।
    • प्राइमरी अकाउंट:अब उस बैंक अकाउंट को चुनें जिससे आप सबसे ज्यादा पेमेंट करते हैं।
    • मैनेज यूपीआई नंबर:यहां आपको मैनेज यूपीआई नंबर्स का विकल्प मिलेगा।
    • बदलाव करें:यहां आप अपने मोबाइल नंबर वाली आईडी के बगल में दिए गए डिलीट या एडिट आइकन पर क्लिक करके एक रैंडम स्ट्रिंग या नाम वाली आईडी बना सकते हैं। अब पेमेंट के समय आपका नंबर नहीं, बल्कि वह आईडी दिखाई देगी।

    फोन पे एप में भी आप सेटिंग्स और यूपीआई आईडी सेक्शन में जाकर अपने मोबाइल नंबर वाली आईडी के बजाय नई आईडी एक्टिवेट कर सकते हैं। ध्यान रहे हमेशा अपनी यूपीआई आईडी ऐसी रखें जो आपके नाम या नंबर से मेल न खाती हो, जैसे safety.pay@okaxis या कोई रैंडम नंबर।

    ये भी पढ़े: Cyber Fraud: बॉम्बे हाई कोर्ट की जज के साथ लाखों की ठगी, रिवॉर्ड पॉइंट्स के चक्कर में लगा चूना; ऐसे बचें आप

    यूपीआई इस्तेमाल करते समय बरतें ये सावधानियां

    • किसी के साथ यूपीआई पिन साझा न करें।
    • संदिग्ध लिंक या क्यूआर कोड स्कैन न करें।
    • अनजान कॉल पर बैंक या पेमेंट डिटेल्स न दें।
    • केवल भरोसेमंद एप से ही पेमेंट करें।
    • समय-समय पर यूपीआई एप की सिक्योरिटी सेटिंग्स चेक करें।

    भारत में यूपीआई का बढ़ता इस्तेमाल

    भारत में यूपीआई तेजी से बढ़ता डिजिटल पेमेंट प्लेटफॉर्म है। इसे भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई) संचालित करता है। हर महीने अरबों ट्रांजेक्शन यूपीआई के जरिए किए जाते हैं, जिससे यह दुनिया के सबसे बड़े रियल-टाइम पेमेंट सिस्टम में शामिल हो चुका है।

    क्यों जरूरी है यह बदलाव?

    • डेटा सुरक्षा:अनजान लोगों को आपका पर्सनल नंबर नहीं मिल पाएगा, इससे सुरक्षा व्यवस्था बढ़ सकती है।
    • स्पैम से बचाव:बेवजह की मार्केटिंग कॉल्स और मैसेज कम हो जाते हैं।
    • साइबर फ्रॉड: स्कैमर्स अक्सर नंबर के जरिए ही लोगों को टारगेट करते हैं, इससे वह रास्ता बंद हो जाता है।