Grok AI: इंतजार हुआ खत्म, एलन मस्क ने लॉन्च किया एप, अब फ्री में बनाएं एआई इमेज

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 10 Jan 2025 04:24 PM IST
सार

Grok एप में यूजर्स X अकाउंट या Apple अकाउंट से लॉग-इन कर सकते हैं। X अकाउंट से साइन-इन करने पर यूजर्स अपने वेब क्लाइंट की चैट्स को ऐप पर कनेक्ट कर सकते हैं।

Grok AI App Launched for iOS With Real Time Information and Image Generation Features
Grok AI App - फोटो : Apple

    विस्तार

    एलन मस्क की AI कंपनी xAI ने अपने मूल AI चैटबॉट, Grok को एक अलग iOS एप के रूप में लॉन्च कर दिया है। इस एप का पिछले एक महीने से बीटा वर्जन में परीक्षण चल रहा था। नया एप वेब संस्करण में उपलब्ध सभी फीचर्स के साथ आता है। अब यूजर iOS एप पर लॉग-इन किए बिना इमेज जनरेट कर सकते हैं और वेब सर्च से संबंधित सवाल पूछ सकते हैं। खास बात यह है कि कंपनी ने एप की लॉन्चिंग केवल अमेरिका के लिए बताई थी, लेकिन यह भारत में भी उपलब्ध है।

    xAI के आधिकारिक हैंडल ने X (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट के माध्यम से Grok के iOS एप की लॉन्चिंग की घोषणा की। पोस्ट में बताया गया कि इस एप को उपयोग करने के लिए लॉग-इन करना अनिवार्य नहीं है, हालांकि X अकाउंट से साइन इन करने पर यूजर्स को अधिक व्यक्तिगत अनुभव मिलता है।

    • कन्वर्सेशन:एप पर यूजर्स चैटबॉट से सवाल पूछ सकते हैं और बातचीत कर सकते हैं।
    • इमेज जनरेशन:AI की मदद से कस्टम इमेज बनाई जा सकती हैं।
    • वेब सर्च:यूजर्स रियल-टाइम जानकारी के लिए वेब और X पर सर्च कर सकते हैं।
    • लेखन कार्य:एप निबंध और ईमेल जनरेट कर सकता है।
    • लॉग-इन की जरूरत नहीं:एप के ज्यादातर फीचर्स बिना लॉग-इन के भी उपयोग किए जा सकते हैं।
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें