Kids Wallet: ग्रीस सरकार ने बच्चों के लिए लॉन्च किया स्पेशल एप, स्क्रीन टाइम पर लगेगी लगाम
ग्रीस के प्रधानमंत्री क्यरियाकोस मित्सोताकिस ने भी इस पहल का समर्थन किया और तकनीक के पारिवारिक जीवन पर पड़ रहे प्रभाव को लेकर चिंता जताई। उन्होंने कहा, "आजकल रेस्टोरेंट में पूरा परिवार अपने-अपने फोन में होता है, और कोई आपस में बात भी नहीं करता।"

विस्तार
ग्रीस सरकार ने एक नया मोबाइल एप ‘Kids Wallet’ लॉन्च किया है, जिसका उद्देश्य बच्चों की स्क्रीन टाइम को सीमित करना और उनके डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उम्र की पुष्टि करना है। इस सरकारी पहल को ग्रीस के डिजिटल गवर्नेंस मंत्री दिमित्रिस पापास्टरजियू ने एथेंस में पेश किया।
मंत्री पापास्टरजियू ने कहा, "हम माता-पिता को एक शक्तिशाली टूल दे रहे हैं जिससे वे अपने बच्चों को ऑनलाइन सुरक्षित रख सकें।" उन्होंने आगे कहा कि यह एप न केवल सोशल मीडिया पर बच्चों की उम्र की पुष्टि करने के लिए जरूरी है, बल्कि भविष्य की सरकारी पहलों में एक डिजिटल पहचान उपकरण के रूप में भी काम करेगा।
ग्रीस के प्रधानमंत्री क्यरियाकोस मित्सोताकिस ने भी इस पहल का समर्थन किया और तकनीक के पारिवारिक जीवन पर पड़ रहे प्रभाव को लेकर चिंता जताई। उन्होंने कहा, "आजकल रेस्टोरेंट में पूरा परिवार अपने-अपने फोन में होता है, और कोई आपस में बात भी नहीं करता।"
Kids Wallet एप ग्रीस के सरकारी डिजिटल सेवा प्लेटफॉर्म से जुड़ा है, जिसे नागरिक पहले से टैक्स भरने और अन्य सरकारी कामों के लिए इस्तेमाल करते हैं। एप को बच्चे के फोन पर इंस्टॉल करने के बाद माता-पिता अपने टैक्स आईडी से लॉगिन कर एक पैरेंट-चाइल्ड अकाउंट बनाते हैं। इसके बाद वे यह तय करते हैं कि बच्चा कौन-कौन से एप और वेबसाइट इस्तेमाल कर सकता है और कितनी देर तक। माता-पिता अपने सरकारी खाते से प्राप्त दस्तावेजों के जरिए बच्चे की उम्र की पुष्टि कर डिजिटल पहचान बनाते हैं। यह एप बच्चों के मैसेज नहीं पढ़ता, लेकिन स्क्रीन टाइम और ऑनलाइन एक्टिविटी की सामान्य जानकारी देता है।
- Robot: चीन की फैक्ट्री में 'ह्यूमनॉइड रोबोट' ने किया हमला, वायरल वीडियो से मची सनसनी
- YouTube Premium: दो लोगों के लिए आएगा स्पेशल प्लान, यूट्यूब भारत के लिए कर रहा खास तैयारी
- मॉक ड्रिल से पहले फोन में ऑन कर लें यह सेटिंग
- AI Replace Human: इस सीईओ ने चेताया, नौकरियां खा जाएगा एआई, इन आठ क्षेत्र में इंसान नहीं होंगे