चाइनीज एप पर डिजिटल स्ट्राइक: Free Fire समेत 54 मोबाइल एप पर सरकार ने लगाया बैन, यहां देखें लिस्ट
इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय ने इन एप्स पर बैन लगाया है। ये सभी एप्स चीन और अन्य देशों में भारतीय यूजर्स का डाटा भेज रहे थे। कहा जा रहा है कि ये एप्स विदेशों सर्वर पर भारतीय यूजर्स का डाटा स्थानांतरित कर रहे थे।

विस्तार
भारत सरकार ने एक बार फिर से डिजिटल सर्जिकल स्ट्राइक करते हुए 54 चाइनीज एप्स पर बैन लगा दिया है। अभी तक बैन हुए एप की ऑधिकारिक लिस्ट सामने नहीं आई है, लेकिन कहा जा रहा है कि सरकार ने 54 चाइनीज एप्स को भारत में प्रतिबंधित कर दिया है।
इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय ने इन एप्स पर बैन लगाया है। ये सभी एप्स चीन और अन्य देशों में भारतीय यूजर्स का डाटा भेज रहे थे। कहा जा रहा है कि ये एप्स विदेशों सर्वर पर भारतीय यूजर्स का डाटा स्थानांतरित कर रहे थे। एप्स पर बैन के लिए गूगल के प्ले-स्टोर को आदेश दिया गया है।
बैन हुए 54 एप्स की लिस्ट मेंTencent, अलीबाबा और गेमिंग फर्म NetEase जैसी बड़ी चाइनीज कंपनियों के एप्स शामिल हैं। कहा जा रहा है कि बैन हुए ये 54 एप्स, 2020 में बैन हुए एप्स के नए अवतार थे।
54 एप्स की लिस्ट जिन पर लगाया गया है बैन

Beauty Camera: Sweet Selfie HDBeauty Camera-Selfie CameraEqualizer-Bass Booster & Volume EQ & VirtualizerMusic Player- Music, Mp3 PlayerEqualizer & Bass Booster - Music Volume EQMusic Plus MP3 PlayerEqualizer Pro-Volume Booster & Bass BoosterVideo Player Media All FormatMusic Player - Equalizer & MP3Volume Booster - Loud Speaker & Sound BoosterMusic Player - MP3 PlayerCamCard for Sales Force EntIsoland 2: Ashes of Time LiteRise of Kingdoms: Lost CrusadeAPUS Security HD (Pad Version)Parallel Space Lite 32 SupportViva Video Editor - Snack Video Maker with MusicNice video baiduTencent XriverOnmyoji ChessOnmyoji ArenaAppLockDual Space Lite - Multiple Accounts & Clone AppDual Space Pro - Multiple Accounts & App ClonerDualSpace Lite - 32Bit SupportDual Space - 32Bit SupportDual Space - 64Bit SupportDual Space Pro - 32Bit SupportConquer Online - MMORPG GameConquer Online IILive Weather & Radar AlertsNotes- Color Notepad, NotebookMP3 Cutter - Ringtone Maker & Audio CutterVoice Recorder & Voice ChangerBarcode Scanner - QR Code ScanLica Cam - selfie camera appEVE EchoesAstracraftUU Game Booster-network solution for high pingExtraordinary OnesBadlandersStick Fight: The Game MobileTwilight PioneersCuteU: Match With The WorldSmall World-Enjoy groupCuteU PROFancyU - Video Chat & MeetupRealU: Go Live, Make FriendsMoonChat: Enjoy Video ChatsRealU Lite -video to live!Wink: Connect NowFunChat Meet People Around YouFancyU pro - Instant Meetup through Video chat!Garena free fire Illuminate
बता दें कि 2020 में भी सरकार ने करीब 250 से अधिक चाइनीज एप्स पर बैन लगाया था जिसमें टिकटॉक और पबजी जैसे बड़े एप्स के नाम थे।2020 में हुई पहली डिजिटल सर्जिकल स्ट्राइक में TikTok, Shareit, WeChat, Helo, Likee, UC News, Bigo Live, UC Browser, ES File Explorer और Mi Community जैसे एप्स बैन हुए थे।