इस साल नवंबर में बंद हो जाएगा गूगल का Hangouts, 2013 में हुआ था लॉन्च

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 28 Jun 2022 10:24 AM IST
सार

सभी यूजर्स को Google Chat पर ट्रांसफर किया जा रहा है। गूगल ने Hangouts यूजर्स को डाटा डाउनलोड करने की भी सुविधा दी है।

विज्ञापन
Google to shut down Hangouts later this year you need to download your data
Hangouts Shut Down - फोटो : Google

    विस्तार

    गूगल का हैंगआउट (Hangouts) इस साल बंद हो जाने जा रहा है। इसी साल फरवरी में गूगल ने Hangouts एप को Google Chat के साथ रिप्लेस कर दिया था और अब कंपनी इसे पूरी तरह से बंद करने जा रही है। गूगल के एक ब्लॉग के मुताबिक Hangouts को नवंबर 2022 में बंद कर दिया जाएगा। इसके सभी यूजर्स को Google Chat पर ट्रांसफर किया जा रहा है। गूगल ने Hangouts यूजर्स को डाटा डाउनलोड करने की भी सुविधा दी है।

    गूगल ने अपने ब्लॉग में लिखा है, 'जो लोग फोन में Hangouts का इस्तेमाल कर रहे हैं, उन्हें आज से चैट एप या जीमेल में जाने के लिए एक नोटिफिकेशन देखने को मिलेगा। Hangouts के लिए क्रोम एक्सटेंशन का इस्तेमाल कर रहे यूजर्स को भी इसी तरह का नोटिफिकेशन मिलेगा। Hangouts के वेब यूजर्स को भी धीरे-धीरे गूगल चैट पर ट्रांसफर कर दिया जाएगा।'

    विज्ञापन

    Hangouts को गूगल ने साल 2013 में Google+ के एक खास फीचर के तौर पर लॉन्च किया था। इसी साल मार्च में गूगल प्ले-स्टोर के अलावा Hangouts को एपल के एप स्टोर से भी हटा दिया गया था, हालांकि जिनके पास पहले से एप था, वे अभी भी इस्तेमाल कर रहे हैं। नवंबर 2021 में ही गूगल ने हैंगआउट से ग्रुप वीडियो कॉलिंग फीचर को हटा दिया था।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें