स्वीडिश हो या जर्मन, अब कोई भी भाषा समझ आएगी

अगर आप किसी नए शहर में हैं और वहां की भाषा नहीं समझ सकते हैं तो थोड़ी परेशानी तो ज़रूर होती है। जब भी आप टूरिस्ट बन कर किसी नई जगह जाते हैं तो वहां की भाषा के बारे में बहुत ज़्यादा जानने की कोशिश नहीं करते।
लेकिन अपने स्मार्टफ़ोन से आप इस समस्या को सुलझा सकते हैं। हर स्मार्टफोन में कैमरा होता है और वो कैमरा आपके आसपास जो भी लिखा है उसे पढ़कर आपकी भाषा में अनुवाद कर सकता है।
ये ऐप आईफ़ोन और एंड्रायड दोनों पर काम करता है और गूगल ट्रांसलेट पर आप इसे फ्री डाउनलोड कर सकते हैं। जहां पर भी आपको कोई जानकारी चाहिए आप उसकी एक तस्वीर ले लीजिए और गूगल ट्रांसलेट आपका काम कर देगा।
हां, आपके लिए ये तुरंत तो नहीं होगा, लेकिन इतनी तेज़ी से होगा कि आपका काम आसान ज़रूर हो जाएगा।
ये वीडियो देख लीजिए

सैलानियों के लिए तरह-तरह की जानकारियां ऐसे बहुत आसानी से मिल सकती हैं। ये आपका काम कितना आसान कर सकता है उसके लिए ये वीडियो देख लीजिए।
लेकिन गूगल ट्रांसलेट फ़िलहाल परफेक्ट नहीं है और ट्रांसलेशन में कई बार गलतियां देखने को मिलेंगी। इन ग़लतियों के बावजूद आपको ये बात समझ में आ जाएगी की दूसरी भाषा में क्या लिखा है।
हर ट्रांसलेशन ऐप में ऐसी दिक्कतें होती हैं।100 से भी ज़्यादा भाषाओं में आपके अनुवाद के काम ये कर सकता है। कम ही लोग होंगे जिन्हें इन सब की ज़रूरत होगी। लेकिन धीरे-धीरे और नई भाषाएं भी आपको यहां मिलेंगी।