सेलिब्रिटी सीधे देंगे आपके सवालों के जवाब, गूगल का यह एप करेगा मदद

गूगल ने अपने सर्च रिजल्ट को बेहतर करने के लिए एक और बड़ा कदम उठाया है। इसके लिए गूगल ने एक एप लांच किया है जिसका नाम Cameos है। इस एप के जरिए आम लोगों द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब खुद सेलिब्रिटी देंगे। ऐसे में आम लोग सीधे तौर पर अपने पसंदीदा सेलिब्रिटी के साथ सवाल जवाब कर सकेंगे।
गूगल का Cameos नाम का यह एप फिलहाल एप्पल के एप स्टोर पर ही उपलब्ध है यानि केवल आईफोन यूजर्स ही इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। साथ ही इस एप को इस्तेमाल करने के लिए आपको पास एक इनवाइट कोड होना चाहिए। इसके बाद आप एप के जरिए अपने सवाल पूछ सकेंगे। सवाल आप वीडियो और टेक्स्ट दोनों तरह से पूछ सकते हैं।
दरअसल गूगल ने सर्च रिजल्ट में पिछले साल ही इस फीचर को पेश किया था और अब कंपनी ने इसके लिए अलग से एक एप को लांच कर दिया है। खास बात यह है कि सेलिब्रिटी आपके सवालों के जवाब वीडियो के जरिए देंगे।
इनफिनिक्स स्मार्ट 2 की अनबॉक्सिंग
एप पर फिलहाल प्रियंका चोपड़ा और जेम्स फ्रेंको के रिजल्ट आ रहे हैं यानि आपके द्वारा प्रियंका चोपड़ा के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब मिल सकते हैं। इस एप पर सेलिब्रिटीज द्वारा पहले से रिकॉर्ड किए गए जवाब वीडियो के रूप में आपको मिलते हैं।