Gmail: गूगल ने जीमेल के लिए जारी किया शानदार फीचर, अब पुराने ई-मेल खोजना होगा आसान
गूगल ने एक ब्लॉग पोस्ट में बताया कि यह फीचर व्यक्तिगत जीमेल खातों वाले उपयोगकर्ताओं के लिए वेब, एंड्रॉयड और iOS एप्स पर उपलब्ध होगा। कंपनी भविष्य में इसे बिजनेस अकाउंट्स के लिए भी जारी करने की योजना बना रही है।

विस्तार
गूगल ने जीमेल के लिए एक नया अपडेट रोल आउट करना शुरू किया, जिससे यूजर्स को महत्वपूर्ण ईमेल ढूंढने में पहले से अधिक आसानी होगी। इस नए फीचर का नाम "Most Relevant" रखा गया है, जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल करके उन ईमेल्स को सर्च रिजल्ट्स में ऊपर दिखाएगा, जो यूजर्स के लिए अधिक महत्वपूर्ण हो सकते हैं। यह पारंपरिक क्रमानुसार रिजल्ट दिखाने की प्रणाली को बदल देगा।
गूगल ने एक ब्लॉग पोस्ट में बताया कि यह फीचर व्यक्तिगत जीमेल खातों वाले उपयोगकर्ताओं के लिए वेब, एंड्रॉयड और iOS एप्स पर उपलब्ध होगा। कंपनी भविष्य में इसे बिजनेस अकाउंट्स के लिए भी जारी करने की योजना बना रही है। अब तक जीमेल में ईमेल खोजने के लिए उपयोगकर्ताओं को संबंधित कीवर्ड टाइप करने होते थे, जिसके बाद ईमेल क्रमानुसार दिखाई देते थे, लेकिन अब सर्च रिजल्ट पेज पर एक नया ड्रॉपडाउन मेन्यू जोड़ा गया है, जिसमें दो विकल्प "Most Recent" और "Most Relevant" होंगे।
गूगल के अनुसार, यह नया मोड ईमेल की हालिया सक्रियता, उपयोगकर्ता द्वारा सबसे ज्यादा खोले गए ईमेल और बार-बार संपर्क किए गए व्यक्तियों जैसे एलिमेंट को ध्यान में रखेगा। इसका मतलब है कि जिन ईमेल्स या भेजने वालों के साथ उपयोगकर्ता ने अधिक इंटरैक्शन किया होगा, वे सर्च रिजल्ट में ऊपर दिखाई देंगे। गूगल का दावा है कि यह नया फीचर उपयोगकर्ताओं के लिए सही ईमेल ढूंढने की प्रक्रिया को तेज और आसान बनाएगा, जिससे वे सैकड़ों ईमेल्स के बीच स्क्रॉल करने की परेशानी से बच सकेंगे।
- Google Play Store: गूगल ने प्ले-स्टोर से हटाए 331 मोबाइल एप, चुरा रहे थे यूजर्स का डाटा
- काम की बात: AI चैटटूल की ट्रेनिंग कैसे होती है, क्यों इंसानों की तरह करने लगते हैं बातें, विस्तार से जानें
- xAI: एक्सएआई ने डेवलपर के लिए लॉन्च किया Grok API, इमेज बनाने की भी है क्षमता
- Innovation: दुनिया का सबसे बड़ा डिजिटल कैमरा हुआ लॉन्च, इस ऑब्जर्वेटरी में हुआ इंस्टॉल