Alert: Google ने इन छह एप को स्टोर से हटाया, आप भी तुरंत करें डिलीट, यह है लिस्ट

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 09 Apr 2022 09:57 AM IST
विज्ञापन
Google Removes 6 Apps from play store Posing as Used to Infect Phones With Sharkbot Malware
Android Malware - फोटो : iStock

    गूगल ने अपने एप स्टोर यानी प्ले-स्टोर से छह ऐसे एप्स को हटा दिया है जो लोगों के फोन में वायरस पहुंचा रहे थे। इन सभी एप्स में Sharkbot bank stealer मैलवेयर भी था जो कि लोगों के बैंक की जानकारी चोरी कर रहा था। रिपोर्ट के मुताबिक इन मैलवेयर वाले एप्स को 15,000 से भी अधिक बार डाउनलोड किया गया है, हालांकि अब गूगल ने इन सभी एप्स को अपने प्ले-स्टोर से हटा दिया है। अब आपके लिए जरूरी है कि आप भी इन एप्स की लिस्ट को देखिए और यदि आपके फोन में इनमें से कोई भी एप है तो उसे तुरंत डिलीट करें।

    Google Play Store
    Google Play Store - फोटो : AMAR UJALA

    रिपोर्ट के मुताबिक ये सभी एप्स यूजर्स की ट्रैकिंग उसकी जियोफेंसिंग फीचर (लोकेशन) के जरिए कर रहे थे। लगातार ट्रैक करने के बाद ये एप्स उन सभी वेबसाइट और एप का डाटा इकट्ठा करते थे जहां यूजर लॉगिन करता है। ये एप्स किसी भी साइट पर यूजर द्वारा की जा रही लॉगिन का डाटा रिकॉर्ड करते थे जिनमें लॉगिन आईडी से लेकर पासवर्ड तक शामिल रहते थे। ये एप्स इटली और ब्रिटेन में ज्यादा एक्टिव थे।

    android malware
    android malware - फोटो : amarujala

    सिक्योरिटी रिसर्च कंपनी Check Point ने अपने ब्लॉग में इन एप्स के बारे में जानकारी दी है। इन सभी एप्स में Sharkbot मैलवेयर था जो यूजर्स के फोन में “droppers” एप डाउनलोड करता था और इसी एप के जरिए यूजर्स की निजी जानकारी चोरी की जाती थी।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें