अलर्ट: Google ने प्ले-स्टोर से हटाए 43 मोबाइल एप, आप भी तुरंत करें डिलीट

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 10 Aug 2023 12:07 PM IST
सार

McAfee ने अपनी रिपोर्ट में इन एप्स के बारे में जानकारी दी है। रिपोर्ट में कहा गया है कि स्क्रीन बंद फोन पर विज्ञापन दिखाने से बैटरी तेजी से खत्म होती है और यूजर्स को भी परेशानी होती है। इसके अलावा डाटा लीक का भी खतरा रहता है।

Google removes 43 Android apps from play store that steels data
Malware apps - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    Google ने अपने प्ले-स्टोर से 43 ऐसे मोबाइल एप हटा दिए हैं जिनमें मैलवेयर या वायरस थे। इन एप्स को कुल 2.5 मिलियन बार डाउनलोड किया गया था। इन एप्स पर गूगल प्ले डेवलपर पॉलिसी के उल्लंघन का भी आरोप है। ये एप्स फोन की स्क्रीन बंद होने के बाद भी विज्ञापन दिखा रहे थे।

    McAfee ने अपनी रिपोर्ट में इन एप्स के बारे में जानकारी दी है। रिपोर्ट में कहा गया है कि स्क्रीन बंद फोन पर विज्ञापन दिखाने से बैटरी तेजी से खत्म होती है और यूजर्स को भी परेशानी होती है। इसके अलावा डाटा लीक का भी खतरा रहता है।

    जिन 43 एप्स को प्ले-स्टोर से हटाया गया है उनमें TV/DMB प्लेयर, Music डाउनलोडर और न्यूज एंड कैलेंडर एप्स शामिल हैं। अधिकतर एप्स मीडिया स्ट्रीमिंग हैं। इन एप्स पर फ्रॉड गतिविधियों में भी शामिल होने का आरोप है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें