सुरक्षा चेतावनी: फोन या लैपटॉप में चलाते हैं Google Chrome? तो क्या आपने इस नए और जरूरी अपडेट को इंस्टॉल किया?

Suyash Pandey
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीSuyash Pandey
Sun, 07 Jun 2026 05:26 PM IST
सार

Chrome Security Update:

गूगल ने क्रोम यूजर्स के लिए एक चेतावनी जारी की है। इसमें एक अपडेट जारी हुआ है, जिसमें गूगल ने क्रोम ब्राउजर में 400 से ज्यादा गंभीर सुरक्षा कमियों ढूंढ निकाला है। हैकिंग और डेटा चोरी जैसे साइबर खतरों से बचने के लिए कंपनी ने सभी यूजर्स को तुरंत अपना ब्राउजर अपडेट करने की सलाह दी है। इसके अलावा, इस नए अपडेट में यूजर्स को बिना किसी अन्य एप के PDF फाइलों पर साइन करने और नोट्स लिखने का खास फीचर भी मिलेगा।

विज्ञापन
Google Releases Major Chrome Security Update With Hundreds of Bug Fixes
गूगल ने अपने क्रोम ब्राउजर के लिए एक बड़ा सिक्योरिटी अपडेट जारी किया - फोटो : एआई

    विस्तार

    अगर आप भी इंटरनेट सर्फिंग के लिए गूगल क्रोम का इस्तेमाल करते हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। गूगल ने क्रोम ब्राउजर के लिए एक बड़ा सिक्योरिटी अपडेट जारी किया है। कंपनी ने साफ कहा है कि यूजर्स को बिना किसी देरी के इसे तुरंत इंस्टॉल कर लेना चाहिए।

    क्यों जरूरी है यह नया अपडेट?

    गूगल क्रोम के इस लेटेस्ट वर्जन में सुरक्षा को लेकर बड़े सुधार किए गए हैं। टेक जगत की रिपोर्ट के मुताबिक, इस अपडेट में कई गंभीर सुरक्षा कमियों को दूर किया गया है:

    विज्ञापन
    • 400 से ज्यादा कमियां फिक्स:इस अपडेट में कुल 429 सिक्योरिटी कमियों को ठीक किया गया है।
    • गंभीर खतरा:इनमें से कई कमियां बेहद क्रिटिकल और हाई-रिस्क कैटेगरी की थीं। अगर हैकर्स को इनका पता चल जाता, तो वे आपके डिवाइस में वायरस डाल सकते थे या आपका कीमती डेटा चुरा सकते थे।
    • गूगल की मुस्तैदी:इनमें से सैकड़ों कमियां खुद गूगल की टीम ने ढूंढी हैं, जबकि बाकी कमियां बाहरी सिक्योरिटी रिसर्चर्स ने ढूंढकर गूगल को बताई थीं।
    • राहत की बात:गूगल का कहना है कि अभी तक किसी भी हैकर ने इन कमियों का फायदा उठाकर यूजर्स को नुकसान नहीं पहुंचाया है। लेकिन जोखिम से बचने के लिए ब्राउजर को तुरंत अपडेट करना ही समझदारी है। यह अपडेट विंडोज, मैकओएस, लिनक्स और एंड्रॉयड सभी यूजर्स के लिए आ चुका है।

    सुरक्षा के साथ मिले ये नए फीचर्स भी

    • इस अपडेट में सिर्फ सुरक्षा ही नहीं बढ़ाई गई है, बल्कि यूजर्स की सहूलियत के लिए एक शानदार फीचर भी जोड़ा गया है:
    • अब क्रोम के अंदर ही आपको PDF फाइलों पर नोट्स लिखने और अपने डिजिटल साइन करने की सुविधा मिलेगी।
    • यानी अब आपको PDF में साइन करने के लिए किसी अलग सॉफ्टवेयर या एप को डाउनलोड करने की जरूरत नहीं होगी।
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें