Pomelli: गूगल ने लॉन्च किया पोमेली एआई का फोटोशूट फीचर, साधारण फोटो को बना देगा प्रोफेशनल प्रोडक्ट इमेज

सुयश पांडेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीसुयश पांडेय
Fri, 20 Feb 2026 01:08 PM IST
सार

Google Pomelli:

गूगल लैब्स ने अपने पोमेली एआई प्लेटफॉर्म में नया फोटोशूट फीचर लॉन्च किया है। जिसकी मदद से स्मार्टफोन से ली गई साधारण फोटो को प्रोफेशनल स्टूडियो-क्वालिटी प्रोडक्ट इमेज में बदला जा सकता है। यह फीचर एआई की मदद से ब्रांड के अनुसार बैकग्राउंड, लाइटिंग और डिजिटल सीन तैयार करता है। यह मुफ्त टूल खास तौर पर ई-कॉमर्स और ऑनलाइन मार्केटिंग को आसान और किफायती बनाने के लिए डिजाइन किया गया है।

विज्ञापन
Google Pomelli AI Launches Photoshoot Feature to Turn Smartphone Images into Professional Product Photos
गूगल पोमेली (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : एआई

    विस्तार

    गूगल लैब्स ने अपने पोमेली एआई प्लेटफॉर्म में फोटोशूट नाम का नया एआई फीचर लॉन्च किया है। ये छोटे बिजनेस और मार्केटर्स के लिए बड़ी राहत साबित हो सकता है। इस फीचर की मदद से अब सिर्फ स्मार्टफोन से ली गई एक साधारण फोटो को प्रोफेशनल स्टूडियो-क्वालिटी इमेज में बदला जा सकता है। इसके लिए महंगे स्टूडियो, कैमरा या फोटोग्राफर की जरूरत नहीं पड़ेगी। डिजिटल दौर में छोटे और मध्यम बिजनेस के लिए प्रोफेशनल फोटो और मार्केटिंग कंटेंट बनाना अक्सर महंगा और समय लेने वाला काम होता है। इसी समस्या को हल करने के लिए गूगल लैब्स ने पोमेली नाम का मुफ्त एआई टूल पेश किया है। इसका फोटोशूट फीचर साधारण प्रोडक्ट फोटो को आकर्षक, प्रोफेशनल और मार्केटिंग के लिए तैयार इमेज में बदल देता है, जिससे छोटे बिजनेस कम खर्च में अपने प्रोडक्ट को बेहतर तरीके से ऑनलाइन पेश कर सकते हैं।

    फोटोशूट फीचर क्या है और कैसे काम करता है

    पोमेली का फोटोशूट फीचर एआई की मदद से आपके प्रोडक्ट की साधारण फोटो को प्रोफेशनल और आकर्षक इमेज में बदल देता है। यानी अगर आपने मोबाइल से कोई सामान्य फोटो ली है तो एआई उसे स्टूडियो या लाइफस्टाइल स्टाइल की हाई-क्वालिटी फोटो जैसा बना सकता है। इसके लिए ये पहले आपके बिजनेस की जानकारी को समझता है, जैसे ब्रांड का स्टाइल और लुक। इसके बाद नैनो बनाना इमेज जनरेशन टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके आपके प्रोडक्ट की नई, बेहतर और प्रोफेशनल इमेज तैयार करता है।

    विज्ञापन

    इसका उपयोग करना बहुत आसान है

    1. प्रोडक्ट की फोटो चुनें

    सबसे पहले अपने प्रोडक्ट की कोई भी साधारण फोटो अपलोड करें। फोटो का बिल्कुल परफेक्ट होना जरूरी नहीं है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    2. टेम्पलेट चुनें

    इसके बाद आप स्टूडियो, लाइफस्टाइल या दूसरे प्रोफेशनल टेम्पलेट्स में से कोई एक चुन सकते हैं। अगर चाहें तो पोमेली खुद भी आपके बिजनेस के अनुसार सही टेम्पलेट सुझा देता है।

    3. इमेज बनाएं

    अब एआई आपकी फोटो को आपके ब्रांड के स्टाइल के अनुसार प्रोफेशनल और आकर्षक इमेज में बदल देता है।

    4. एडिट करके बेहतर बनाएं

    आप चाहें तो फोटो में छोटे-मोटे बदलाव करके उसे और बेहतर बना सकते हैं। इसके बाद तैयार इमेज को डाउनलोड किया जा सकता है या भविष्य के मार्केटिंग और विज्ञापन के लिए सेव किया जा सकता है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें