Google Play Store: गूगल ने प्ले-स्टोर से हटाए 331 मोबाइल एप, चुरा रहे थे यूजर्स का डाटा

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 21 Mar 2025 01:06 PM IST
सार

शुरुआत में 180 एप्स पहचाने गए थे, जो 200 मिलियन से अधिक फर्जी विज्ञापन अनुरोध (Fake Ad Requests) भेज रहे थे। बाद में Bitdefender नाम की सुरक्षा फर्म ने इस संख्या को बढ़ाकर 331 एप्स कर दिया।

विज्ञापन
Google Play store removed 331 malicious apps with 60 million downloads for stealing user data
malware apps - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    Google Play Store एंड्रॉयड डिवाइसेज के लिए सबसे बड़ा और लोकप्रिय एप स्टोर है, लेकिन हाल ही में सुरक्षा शोधकर्ताओं ने इसमें 331 खतरनाक एप्स का पता लगाया, जो Android 13 की सिक्योरिटी को बायपास कर रहे थे। ये सभी एप्स यूजर्स का डाटा चोरी कर रहे थे। इन एप्स को करोड़ों लोगों ने डाउनलोड किया है

    इस साइबर धोखाधड़ी को "Vapor" ऑपरेशन नाम दिया गया, जिसे 2024 की शुरुआत में IAS Threat Lab द्वारा खोजा गया था। शुरू में, 180 एप्स पहचाने गए थे, जो 200 मिलियन से अधिक फर्जी विज्ञापन अनुरोध (Fake Ad Requests) भेज रहे थे। बाद में Bitdefender नाम की सुरक्षा फर्म ने इस संख्या को बढ़ाकर 331 एप्स कर दिया और चेतावनी दी कि ये एप्स अनुचित विज्ञापन (Out-of-context ads) दिखाते हैं और यूजर्स से लॉगिन क्रेडेंशियल्स व क्रेडिट कार्ड की जानकारी चुराने के लिए फिशिंग अटैक करते हैं।

    विज्ञापन
    • खुद को छिपाने में सक्षम:कई एप्स खुद को सिस्टम सेटिंग्स में Google Voice जैसे वैध एप्स की तरह नाम बदल लेते थे।
    • बैकग्राउंड में चलते थे:ये एप्स बिना किसी यूजर इनपुट के खुद को लॉन्च कर सकते थे और Recent Tasks मेनू से छिप सकते थे।
    • फुल-स्क्रीन विज्ञापन:कुछ एप्स फुल-स्क्रीन विज्ञापन दिखाते थे और एंड्रॉयड के बैक बटन या जेस्चर को डी-एक्टिवेट कर देते थे।
    • फर्जी लॉगिन पेज:ये एप्स Facebook, YouTube और अन्य वेबसाइट्स के लिए नकली लॉगिन पेज दिखाकर क्रेडिट कार्ड व पासवर्ड चोरी करने का प्रयास करते थे।
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें