गूगल ने डिलीट कर दिए ये 13 मोबाइल एप, आपके फोन में हैं तो आप भी तुरंत हटाएं

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Thu, 04 Aug 2022 02:35 PM IST
सार

आपको बता दें कि गूगल अपने प्ले स्टोर पर एप को लिस्ट करने से पहले उसकी सुरक्षा की जांच करता है। लेकिन कई बार ऐसे खतरनाक एप सुरक्षा चक्र से बच कर गूगल प्ले स्टोर पर लिस्ट हो जाते हैं, जिसके बाद इनकी पहचान करना मुश्किल हो जाता है।

विज्ञापन
Google play store Banned 13 scary Android Apps list in hindi
Google Banned 13 Android Apps - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    गूगल ने अपने प्ले स्टोर से कई एंड्रॉयड एप को हटा दिया है। यह एप गलत तरीके से यूजर्स को टारगेट कर रहे थे। चिंता की बात यह है कि इन एप को लाखों यूजर्स ने डाउनलोड भी कर लिया है। यह एप यूजर्स को एड के जरिए टारगेट करते हैं और उनके फोन को भी स्लो कर देते हैं। यदि आपने भी इनमें से किसी एप को इंस्टॉल किया हुआ है तो आपको उसे तुरंत डिलीट कर देना चाहिए।

    दरअसल, कंप्यूटर सिक्योरिटी कंपनी McAfee ने गूगल प्ले स्टोर पर मौजूद कई खतरनाक एप के बारे में जानकारी दी है। यह एप गलत तरीके से यूजर्स को एड दे रहे थे। यह एप यूजर्स के फोन को एडवरटाइजमेंट्स से पूरा भर देते हैं, जिसके बाद यूजर्स का फोन हैंग और स्लो हो जाता है। हालांकि McAfee की रिपोर्ट के बाद गूगल ने गुरुवार को 13 खतरनाक एंड्रॉयड एप को गूगल प्ले स्टोर से बैन कर दिया है। लेकिन इन एप को कई यूजर्स द्वारा डाइनलोड भी किया जा चुका है।

    विज्ञापन

    आपको बता दें कि गूगल अपने प्ले स्टोर पर एप को लिस्ट करने से पहले उसकी सुरक्षा की जांच करता है। लेकिन कई बार ऐसे खतरनाक एप सुरक्षा चक्र से बच कर गूगल प्ले स्टोर पर लिस्ट हो जाते हैं, जिसके बाद इनकी पहचान करना मुश्किल हो जाता है। इन खतरनाक एप में अधिकतर जंक क्लिनर एप थे, जो यूजर्स के फोन को गलत तरीके से यूज कर रहे थे।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    • Junk Cleaner
    • Full Clean
    • Quick Cleaner
    • Keep Clean
    • Super Clean
    • Cool Clean
    • Strong Clean
    • Meteor Clean
    • Power Doctor
    • Fingertip Cleaner
    • Windy Clean
    • EasyCleaner
    • Carpet Clean
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें