Tech Tips: स्मार्टफोन से उखाड़ फेंकेगा खतरनाक एप्स, बड़े काम का है गूगल का ये टूल, जानें कैसे करें यूज

नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीनीतीश कुमार
Fri, 21 Feb 2025 04:24 PM IST
सार

Google Play Protect: दूसरे सोर्स से डाउनलोड किए गए एप या APK फाइल में गूगल का कंट्रोल नहीं होता, जिसके चलते इन्हें इंस्टॉल करने से हैकिंग, डेटा थेफ्ट और साइबर क्राइम का भी खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में Google Play Protect आपके फोन को सिक्योर रखने में मदद करता है।

Google Play Protect can scan apps and your phone for malicious software and apk files
Android Apps - फोटो : FREEPIK

    विस्तार

    आज हर कोई स्मार्टफोन का इस्तेमाल कर रहा है। लोग नया स्मार्टफोन खरीदने के बाद सबसे पहले उसमें सारे जरूरी एप्स इंस्टॉल करते हैं। वैसे तो एंड्रॉइड फोन में एप्स को इंस्टॉल करने के लिए गूगल प्लेस्टोर का ऑप्शन डिफॉल्ट दिया गया होता है, लेकिन कई बार लोग कुछ एप्स को थर्ड पार्टी एप स्टोर से डाउनलोड कर लेते हैं या APK फाइल का इस्तेमाल करते हैं।

    APK फाइल हो सकते हैं खतरनाक!

    बता दें कि आज के समय में थर्ड पार्टी एप स्टोर और APK फाइल का इस्तेमाल करने खतरे से खाली नहीं है। कई बार आपको कुछ ऐसे एप्स के APK फाइल मिल जाते हैं जो गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध नहीं होते। ये वही एप होते हैं जिन्हें प्ले स्टोर से बैन कर दिया गया होता है या फिर उनका करार गूगल से नहीं होता। बता दें कि किसी दूसरे सोर्स से अनवेरिफाइड एप को डाउनलोड करना आपकी प्राइवेसी को खतरे में डाल सकता है और आपका डेटा भी चोरी हो सकता है। दूसरे सोर्स से डाउनलोड किए गए APK फाइल में गूगल का कंट्रोल नहीं होता जिसके चलते इन एप्स को इंस्टॉल करने से हैकिंग, डेटा थेफ्ट और साइबर क्राइम का भी खतरा बढ़ जाता है। अगर आपने भी APK फाइल या किसी दूसरे अनवेरिफाइड सोर्स से एप इंस्टॉल किया है तो आपको एप्स की स्कैनिंग जरूर करनी चाहिए। इसके लिए आप गूगल की मदद ले सकते हैं।

    Google Play Store का यह टूल आएगा काम

    Google Play Store
    Google Play Store - फोटो : Google

    इस बात पर ध्यान देना बेहद जरूरी है कि फोन में इंस्टॉल App सुरक्षित है या नहीं? बता दें कि Google Play Protect फीचर गूगल एंड्रॉयड स्मार्टफोन यूजर्स के लिए कुछ साल पहले लेकर आया था। Google Play Protect गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किए जाने वाले App की समय-समय पर वायरस और लूपहोल के लिए जांच करता रहता है।

    इतना ही नहीं ये फीचर आपके स्मार्टफोन को स्कैन भी करता है। अगर किसी भी App से आपके स्मार्टफोन को खतरा रहता है तो ये फीचर आपको इस बारे में जानकारी देगा। कुछ स्टेप्स को फॉलो कर आप इस फीचर का इस्तेमाल कर सकते हैं।

    Google Play Protect फीचर का कैसे करें इस्तेमाल

    Android Smartphone
    Android Smartphone - फोटो : FREEPIK
    • गूगल प्ले स्टोर app ओपन करें।
    • इसके बाद प्रोफाइल आइकन को सलेक्ट करें।
    • यहां आपको Play Protect का ऑप्शन दिखाई देगा उसे सलेक्ट करें।
    • इसके बाद स्मार्टफोन को स्कैन करें।