गूगल प्ले म्यूजिक की सभी सेवाएं भारत में लॉन्च, 1 महीने तक फ्री

amarujala.com- Presented by: प्रदीप पाण्डेय
Thu, 06 Apr 2017 04:22 PM IST
विज्ञापन
Google Play Music All Access Now Available in india at Rs 89 Per Month
गूगल प्ले म्यूजिक

    Google Play म्यूजिक के सभी सर्विसेज को गूगल ने भारत में लॉन्च कर दिया है। अब आप गूगल प्ले पर Wynk, Gaana.com और Savan म्यूजिक ऐप की तरह ही गाना सुन सकते हैं। गूगल प्ले म्यूजिक पूरे 1 महीने के लिए फ्री है उसके बाद आपको 89 रुपये प्रति महीने देने होंगे, हालांकि इस ऑफर का लाभ उठाने के लिए आपको अगले 45 दिनों के अंदर साइनअप करना होगा।

    बता दें कि गूगल प्ले म्यूजिक को गूगल ने पिछले साल भारत में लॉन्च किया था लेकिन इससे पहले 1 गाना के लिए 10 रुपये और एक एलबम के पूरे गाने के लिए 100 रुपये देने होते थे। हालांकि अब आप सुन भी सकते हैं और सेव भी कर सकते हैं।

    विज्ञापन

    गूगल के इस कदम से ऐप्पल म्यूजिक को कड़ी टक्कर मिलेगी क्योंकि ऐप्पल म्यूजिक पर आपको हर महीने 120 रुपये देने पड़ते हैं लेकिन गूगल फिलहाल तो 1 महीना फ्री दे रहा है और उसके बाद 89 रुपये हर महीने देना होगा। इस ऐप के जरिए आप बांग्ला, भोजपुरी, गुजराती, हिन्दी, कन्नड़, मलयालम, मराठी, पंजाबी, तेलुगु, वेस्टर्न गाने सुन सकते हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    गूगल प्ले म्यूजिक की सबसे खास बात ये है कि यह आपको फ्री क्लाउड स्टोरेज भी दे रहा है जहां सब्सक्रिप्शन के बाद आप 50,000 गाने को स्टोर कर सकते हैं और कभी भी सुन सकते हैं। क्लाउड पर गाने स्टोर करने के लिए आपको गूगल अकाउंट से साइनइन करना होगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें