एंड्रॉयड पे और गूगल वॉलेट की छुट्टी, लॉन्च हुआ गूगल पे

टेक डेस्क, अमर उजाला
Wed, 21 Feb 2018 05:03 PM IST
विज्ञापन
Google Pay launched to Replaces Android Pay and Google Wallet
Google Pay

    Google ने अपने एंड्रॉयड पे और गूगल वॉलेट की छुट्टी करते हुए नए पेमेंट ऐप गूगल पे लॉन्च कर दिया है। गूगल ने अपने पहले के दोनों वॉलेट को इसी के साथ मर्ज कर दिया है। धीरे-धीरे एंड्रॉयड पे और गूगल वॉलेट को हमेशा के लिए बंद कर दिया जाएगा।

    गूगल पे में कंपनी कुछ नए फीचर्स के साथ यूपीआई पेमेंट की भी सुविधा देगी। इस नए ऐप के जरिए दुकानों पर मोबाइल से ही पेमेंट हो सकेगा। इसके लिए यूजर्स को सिर्फ एक कोड स्कैन करना होगा। इसे गूगल प्ले-स्टोर से फ्री में डाउनलोड किया जा सकता है। बता दें कि इसकी घोषणा कंपनी ने जनवरी में की थी।

    विज्ञापन

    गूगल के इस गूगल पे ऐप का मुकाबला ऐप्पल पे और सैमसंग पे से होगा। साथ ही भारत में काफी पोपुलर तेज ऐप में भी इसका सपोर्ट मिलेगा। हालांकि यह साफ नहीं है कि तेज में इसका सपोर्ट कब से मिलेगा। यह भी संभव है कि कंपनी तेज को गूगल पे नाम से ही रिलॉन्च कर दे।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें