गूगल मैप्स में आया नया अपडेट, टोल टैक्स के बारे में पहले ही मिल जाएगी जानकारी

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 06 Apr 2022 12:51 PM IST
सार

फिलहाल यह अपडेट कुछ ही यूजर्स के लिए जारी किया है लेकिन इस महीने के अंत तक इसे सभी के लिए जारी किया जाएगा। अन्य देशों में यह फीचर इस साल के अंत तक आएगा।

Google Maps new update to tell about new Toll Prices Feature in Select Countries
टोल टैक्स की दरों में इजाफा - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    यदि आप भी गूगल मैप्स (Google Maps) का इस्तेमाल करते हैं तो यह खबर आपके लिए है। गूगल मैप्स अब आपको टोल की कीमत के बारे में भी जानकारी देगा। गूगल मैप्स ने एक नया अपडेट जारी किया है। नए अपडेट के बाद गूगल मैप्स के यूजर्स को किसी टोल पर लगने वाले शुल्क के बारे में अनुमानित जानकारी मिल जाएगी। Google Maps का नया अपडेट फिलहाल iOS के लिए आया है। नया अपडेट एपल सिरी को भी सपोर्ट करेगा यानी एपल सिरी की मदद से भी आप नेविगेशन का इस्तेमाल कर सकेंगे।

    गूगल ने कहा है कि गूगल मैप्स के भारत, इंडोनेशिया, जापान और अमेरिका के यूजर्स को किसी ट्रिप से पहले ही टोल शुल्क के बारे में जानकारी मिल जाएगी। फिलहाल यह अपडेट कुछ ही यूजर्स के लिए जारी किया है लेकिन इस महीने के अंत तक इसे सभी के लिए जारी किया जाएगा। अन्य देशों में यह फीचर इस साल के अंत तक आएगा।

    नए अपडेट के बाद गूगल मैप्स यूजर्स के रास्ते के में पड़ने वाले टोल और उसकी कीमत के साथ पेमेंट मोड तक की जानकारी देगा। नया फीचर करीब 2,000 टोल रोड के लिए उपलब्ध है। बता दें कि गूगल मैप्स यूजर्स को पहले से ही बिना टोल वाले रास्ते के बारे में जानकारी दे रहा है।

    नए अपडेट के बाद Apple Watch में गूगल मैप्स के इस्तेमाल का तरीका बदल जाएगा। अब एपल वॉच में ऑटोमेटिक नेविगेशन देखने को मिलेगा। यूजर्स अब एपल वॉच में “Take me home” शॉर्टकट स्क्रीन भी एड कर सकेंगे जिसके इस्तेमाल बाद में डायरेक्ट किया जा सकेगा।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें