गूगल MAPS GO हुआ लॉन्च, कम रैम वाले फोन में भी करेगा सपोर्ट

amarujala.com- Presented By: प्रदीप पाण्डेय
Fri, 15 Dec 2017 12:48 PM IST
विज्ञापन
Google Maps Go available on play store for low ram mobile
Google Maps Go

    गूगल मैप्स का गो वर्जन मैप्स गो प्ले-स्टोर पर आ गया है।

    गूगल ने इस ऐप को हाल ही में नई दिल्ली में आयोजित एक इवेंट में एंड्रॉयड ओरियो (गो एडिशन), फाइल गो ऐप के साथ Maps Go को लॉन्च किया था। इस ऐप के खासियत की बात करें तो 1 जीबी या 512 एमबी रैम वाले फोन में भी आप गूगल मैप्स आसानी से यूज कर सकेंगे।

    विज्ञापन

    ये भी पढ़ेंः इन वेबसाइट्स से फ्री में डाउनलोड हो रही हैं फिल्में

    गूगल मैप्स गो को भी मेन ऐप की तरह ही आसानी से यूज किया जा सकेगा और यूजर्स को इस ऐप में भी सभी फीचर्स मिलेंगे। इनमें लोकेशन, डायरेक्शन, ट्रांसपोर्ट, बाइक रूट आदि फीचर्स शामिल हैं। यह ऐप एंड्रॉयड के 4.1 से लेकर इसके ऊपर के सभी वर्जन पर काम करेगा। वहीं खबर यह भी है कि गो सीरीज के तहत गूगल जीमेल गो भी लॉन्च करने वाला है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    ये भी पढ़ेंः अपने Youtube चैनल को ऐसे कराएं वेरिफाई

    बता दें कि इससे पहले गूगल ने हाल ही में अपने आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस गूगल असिस्टेंट को एंड्रॉयड 5.0 वाले स्मार्टफोन और टैबलेट के लिए भी जारी कर दिया है। अभी तक यह एंड्रॉयड मार्शमैलो 6.0, नूगट 7.0 और ओरियो 8.0 के लिए ही उपलब्ध था। एक रिपोर्ट के मुताबिक एंड्रॉयड लॉलीपॉप का मार्केट शेयर 26.3 प्रतिशत है, वहीं नूगट 7.0 या 7.1 का मार्केट शेयर 23.3 फीसदी और मार्शमैलो 6.00 का मार्केट शेयर 29.7 प्रतिशत है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें