Google Lens: अब 'चर्मरोग' के बारे में भी जानकारी देगा गूगल लेंस, जारी हुआ नया अपडेट

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 15 Jun 2023 03:56 PM IST
सार

Google Lens अभी तक चीजों, जगहों और पौधों की पहचान करता था लेकिन अब यह आपकी स्किन के बारे में भी बताएगा यानी अब आप अपने मोबाइल से ही स्किन की दिक्कतों (चर्मरोग) के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं।

विज्ञापन
Google Lens Updated With Support for Skin Condition Detection
Google Lens - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    गूगल का इमेज रिकॉग्निशन वाला एप Google Lens अब नए फीचर्स से लैस हो गया है। Google Lens अभी तक चीजों, जगहों और पौधों की पहचान करता था लेकिन अब यह आपकी स्किन के बारे में भी बताएगा यानी अब आप अपने मोबाइल से ही स्किन की दिक्कतों (चर्मरोग) के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं।

    Google Lens की मदद से स्किन को चेक करने के लिए आप एप से डायरेक्ट फोटो क्लिक कर सकते हैं या फिर गैलरी से भी फोटो को अपलोड करके चेक कर सकते हैं। Google Lens के नए फीचर के बारे में गूगल ने अपने ब्लॉग में जानकारी दी है। Google Lens में फोटो अपलोड करने के बाद नीचे की ओर स्किन की कंडीशन के हिसाब से रिजल्ट दिखने लगेंगे। फोटो के नीचे उसी तरह ही अन्य फोटोज भी देखने को मिलेंगी।

    विज्ञापन

    Google Lens के इस फीचर का फायदा होगा कि किसी चर्मरोग विशेषज्ञ से मिलने से पहले अपनी स्किन के बारे में बेसिक जानकारी हासिल कर सकेंगे। गूगल लेंस होठों पर निकलने वाले फोड़ों के बारे में भी जानकारी देगा। इसके अलावा बाल झड़ने और नाखूनों की समस्या के बारे में भी जानकारी ले सकेंगे।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें