Google ने लॉन्च किया नया एप Tangi, Tiktok से होगी कड़ी टक्कर

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Fri, 31 Jan 2020 10:35 AM IST
विज्ञापन
Google Launches Tangi app for DIY Skills to compete with tiktok
google tangi - फोटो : amar ujala

    Google ने अपना एक नया एप लॉन्च किया है जिसका नाम Tangi है। टैंगी (Tangi) एक शॉर्ट वीडियो एप है जिसमें यूजर्स को नई चीजें सीखने को मिलेंगी और वे दोस्तों के साथ भी क्रिएटिन स्कील्स शेयर कर सकेंगे। Tangi एप फिलहाल वेबसाइट और एपल के एप स्टोर पर ही उपलब्ध है। Tangi को एंड्रॉयड के लिए कब जारी किया जाएगा, इसकी फिलहाल कोई जानकारी नहीं है।

    Tangi
    Tangi

    Tangi का इंटरफेस देखने में काफी हद तक पिंटरेस्ट और इंस्टाग्राम जैसा ही है। इसमें एक सर्च बार दिया गया है जिसमें जाकर आप किसी खास टॉपिक के बारे में सर्च कर सकते हैं। टैंगी में आप 60 सेकेंड तक के वीडियो मिलेंगे। वीडियो के साथ कॉमेंट का भी विकल्प मिलेगा।

    विज्ञापन
    5-avocado.gif
    5-avocado.gif

    वीडियो को सेव करने के लिए आपको ट्राई इट पर क्लिक करना होगा। वीडियो को देखने के लिए आपको एक अकाउंट बनाना होगा। इस वीडियो को उनलोगों को ध्यान में रखकर बनाया गया है जिनके पास शानदार आइडियाज हैं लेकिन उन्हें कोई प्लेटफॉर्म नहीं मिल रहा है। इसमें कई सारी कैटैगरीज हैं जिनमें आर्ट, कूकिंग, फैशन, लाइफस्टाइल और ब्यूटी शामिल हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें