गूगल ने लांच किया नया मैसेजिंग एप ‘ऐलो’, व्हाट्सएप्प को देगा टक्कर

न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस/ वाशिंगटन
Thu, 22 Sep 2016 05:15 AM IST
विज्ञापन
Google launches Allo, customises it for India

    बुधवार को गूगल ने अपने मैसेजिंग एप ‘ऐलो’ को लांच कर दिया। एंड्रॉयड और आईओएस प्लेटफार्म पर उपलब्ध इस एप के भीतर चैट में ‘आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस’ की सुविधा भी है, जिससे व्हाट्स एप और फेसबुक को कड़ी टक्कर मिलेगी। यानी ‘ऐलो’ को हैलो कराने के लिए गूगल ने अपनी बड़ी तैयारी कर ली है।

    ‘ऐलो’ एप चैटिंग की दुनिया का छठा एप होगा। अब तक चैटिंग के लिए एप्पल का आई-मैसेज, फेसबुक मैसेंजर, व्हाट्स एप, स्लैक (बड़े व्यवसायियों में प्रसिद्ध), और गूगल हैंगआउट्स का ही उपयोग किया जाता था। गूगल के प्रोडक्ट मैनेजर अमित फुले ने बताया कि यह एप यूजर को उसके परिवार और दोस्तों के बीच हर वक्त जीवंत बनाए रखता है।

    विज्ञापन

    अक्सर हमारे फ्लाइट या कहीं खास जगह होने पर हमारा संवाद रुक जाता है, इसी बात को ध्यान में रखकर ‘ऐलो’ बनाया गया है। इसमें फोटो शेयरिंग के अलावा इमोजी, स्टिकर्स आदि की सुविधा भी होगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    जानें कैसे काम करेगा Allo

    गूगल ने लांच किया नया मैसेजिंग एप ‘ऐलो’, व्हाट्सएप्प को देगा टक्कर

    ऐलो में एक खासियत यह भी है कि यूजर इसमें रहते हुए भी गूगल सर्च कर सकता है। इसके लिए एप से बाहर अन्य ब्राउजर पर जाने के बजाय इसी में रहकर @google लिखते हुए सर्च संभव है।

    इस एप में संदेश की समय सीमा भी तय हो सकती है, जिसके बाद संदेश अपने आप समाप्त हो जाएगा। इसे गूगल ने वीडियो चैट के एप ड्युओ के जोड़ीदार के बतौर पेश किया है। गूगल प्ले स्टोर से ड्युओ के 1 करोड़ यूजर्स सिर्फ 1 माह में हो गए हैं।

    ‘ऐलो’ इंस्टाल करने के बाद सबसे पहले यूजर को अपना फोन नंबर दर्ज करना होगा। इसके बाद उसे प्रोफाइल फोटो सेट करने के लिए कहा जाएगा। इस ऑप्शन को छोड़ा भी जा सकता है। यहां यूजर द्वारा अपना नाम दर्ज करने के बाद यह उसके जी-मेल अकाउंट से जुड़ जाएगा। इसके बाद इसकी होम स्क्रीन में तीन विकल्प मिलेंगे। इनमेें पहला विकल्प सेंड मैसेज, दूसरा स्टार्ट ग्रुप चैट और तीसरा गूगल असिस्टेंट होगा।

    चार खासियत-चार खामियां

    गूगल ने लांच किया नया मैसेजिंग एप ‘ऐलो’, व्हाट्सएप्प को देगा टक्कर
    फोटो : GettyImages

    चार खासियत

    1. स्मार्ट रिप्लाय द्वारा शब्द टाइप किए बिना रिप्लाय की सुविधा। यह यूजर की स्टाइल व फोटो या टेक्स्ट के मुताबिक उसे सलाह भी देता है।

    2. ‘ऐलो’ में इंक नामक फीचर है जिसके जरिये फोटो के ऊपर डूडलिंग या फ्री हैंड टेक्स्ट लिखकर भेज सकते हैं।

    3. यूजर को अपनी नाराजगी जाहिर करने के लिए ऑल कैप्स ऑन में टेक्स्ट लिखने के बजाय सिर्फ टेक्स्ट पर स्वाइप करना ही काफी होगा।

    4. इसमें पर्सनल गूगल असिस्टेंट के जरिये नजदीकी रेस्त्रां, वीडियो शेयरिंग या सवालों के जवाब बिना एप से बाहर जाए ही खोजे जा सकते हैं।

    चार खामियां

    1. व्हाट्स एप के समान ‘ऐलो’ में दस्तावेजों को शेयर नहीं किया जा सकता है और न ही इसमें वाइस कॉलिंग की सुविधा है।

    2. ‘ऐलो’ मोबाइल व कंप्यूटर दोनों पर काम नहीं कर पाएगा। यह सिर्फ एंड्रॉयड और आईओएस मोबाइल पर ही काम करेगा।

    3. आई-मैसेज व मैसेंजर में थर्ड पार्टी एप के जरिये संदेश के साथ दोस्तों को रकम भी भेजी जा सकती है, लेकिन ‘ऐलो’ में ऐसी सुविधा नहीं है।

    4. आई-मैसेज में स्टिकर्स को संदेश व फोटो के ऊपर भेजा जा सकता है, जबकि ‘ऐलो’ में स्टिकर्स को सिर्फ संदेश के साथ ही भेजा जा सकता है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें