गूगल ने प्ले-स्टोर से डिलीट किए 200 खतरनाक ऐप्स, आपके फोन में हैं तो तुरंत हटाएं

गूगल ने एक बार फिर अपने प्ले-स्टोर से कई सारे एंड्रॉयड ऐप को हटाया है। गूगल ने करीब 200 ऐप्स को सुरक्षा कारणों से प्ले-स्टोर से डिलीट किया है। इन ऐप्स को लेकर यूजर्स की सिक्योरिटी का खतरा था और सिक्योरिटी एजेंसी चेक-प्वाइंट ने इन ऐप्स को फोन के लिए खतरनाक बताया था। खास बात यह है कि इन ऐप्स को लाखों बार डाउनलोड्स किया गया है। यदि आपके फोन में भी ये ऐप्स हैं तो आप फटाफट इन ऐप्स को अपने फोन से डिलीट कर दीजिए। तो आइए जानते हैं इन ऐप्स के बारे में।
अधिकतर ऐप्स गेमिंग ऐप्स हैं

यह एक तरह से वीडियो गेमिंग ऐप है। इस गेम में आपको सड़क पर मौजूद बर्फ को हटाना होता है, लेकिन यह ऐप आपकी निजी जानकारी चोरी कर सकता है। ऐसे में यदि यह ऐप आपके फोन में है तो इस जितना जल्दी हो सके डिलीट कर दें। इसी तरह एक और ऐप Hoverboard Racing है जो आपके लिए खतरनाक है। इस लिस्ट में अधिकतर गेमिंग ऐप्स हैं जिन्हें चेक-प्वाइंट ने सुरक्षा की दृष्टि से खतरनाक कहा है। आइए इन ऐप्स की लिस्ट देखते हैं।
इन 200 ऐप्स को फटाफट अपने फोन से डिलीट करें

Snow Heavy Excavator Simulator, Real Tractor Farming Simulator, Ambulance Rescue Driving,Heavy Mountain Bus Simulator 2018,Fire Truck Emergency Driver,Farming Tractor Real Harvest Simulator, Car Parking Challenge,Speed Boat Jet Ski Racing,Water Surfing Car Stunt, Offroad Wood Transport Truck Driver 2018,Volumen booster & Equalizer, Prado Parking Adventure,Oil Tanker Transport Truck Driver,Monster Truck Demolition,Hummer taxi limo simulator,Excavator Wrecking Ball Demolition Simulator,Offroad Gold Transport Truck Driver 2018,Sea Animals Truck Transport Simulator,Water Surfing Motorbike Stunt,Police Chase,Police Plane Transporter,Ambulance Driver Extreme Rescue,Hovercraft Racer,Heavy Excavator – Stone Cutter Simulator इस लिस्ट में 200 ऐप्स शामिल हैं।
- Vivo V15 की बिक्री भारत में शुरू, इसमें है 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
- अब हर कोई नहीं कर पाएगा फेसबुक लाइव स्ट्रीमिंग, होने जा रहा है नियमों में बदलाव
- Jivi OPUS S3 Review: कितना दम है 6,499 रुपये वाले इस मेड इन इंडिया स्मार्टफोन में
- Toreto Thunder Pro रिव्यू: शानदार बैटरी के साथ जबरदस्त Bass का कॉम्बिनेशन