गूगल प्ले-स्टोर से गायब हुआ Hangouts, लेकिन ये लोग कर सकेंगे इस्तेमाल

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 29 Mar 2022 04:53 PM IST
सार

दि आपके आईफोन में भी एप इंस्टॉल है तो आप उसे इस्तेमाल कर सकते हैं। गूगल प्ले-स्टोर पर हैंगआउट एप तो दिख रहा है कि लेकिन इंस्टॉल का विकल्प बंद है।

विज्ञापन
Google Hangouts Removed From Google Play Store
Google Hangouts - फोटो : Amar Ujala

    विस्तार

    गूगल ने जीमेल के साथ आने वाले चैटिंग एप हैंगआट को प्ले-स्टोर से हटा दिया है। गूगल Hangouts को साल 2013 में Google+ के एक खास फीचर के तौर पर लॉन्च किया गया था। Hangouts को गूगल चैट के साथ रिप्लेस किया जा रहा है। गूगल प्ले-स्टोर के अलावा Hangouts को एपल के एप स्टोर से भी हटा दिया गया है, हालांकि जिन एंड्रॉयड यूजर्स के फोन में यह एप पहले से मौजूद है वे इसे इस्तेमाल कर सकते हैं।

    प्ले-स्टोर से Hangouts के हटाए जाने की जानकारी सबसे पहले 9to5Google ने दी है। नवंबर 2018 में गूगल ने कहा था कि वह हैंगआउट को गूगल चैट के साथ रिप्लेस करेगा। 2020 में हैंगआउट को गूगल मीट के साथ मर्ज किया गया था। यदि आपके आईफोन में भी एप इंस्टॉल है तो आप उसे इस्तेमाल कर सकते हैं। गूगल प्ले-स्टोर पर हैंगआउट एप तो दिख रहा है कि लेकिन इंस्टॉल का विकल्प बंद है।

    विज्ञापन

    नवंबर 2021 में ही गूगल ने हैंगआउट से ग्रुप वीडियो कॉलिंग फीचर को हटा दिया था। उसके बाद से गूगल अपने हैंगआउट यूजर्स को अपने दूसरे वीडियो कॉलिंग एप Google Meet पर री-डायरेक्ट कर रहा है। जिनके फोन में एप इंस्टॉल है, वे इस्तेमाल तो कर पाएंगे लेकिन अब उन्हें कोई नया अपडेट या नया फीचर नहीं मिलेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    एप के बंद होने का एलान तो हो गया है लेकिन आपके लिए एक जरूरी बात यह है कि यदि आपके हैंगआउट अकाउंट में कोई जरूरी चैट पड़ा है तो आप फटाफट उसका बैकअप ले लें। इसके लिए आप सेटिंग्स में जाकर चैट बैकअप का विकल्प चुन सकते हैं।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें