राहत: दो घंटे तक ठप रहने के बाद शुरू हुईं अमेजन, स्पॉटीफाई और गूगल क्लाउड की सेवाएं
केवल स्पॉटीफाई को लेकर डाउनडिटेक्टर पर करीब 50 हजार लोगों ने शिकायत की है, हालांकि सभी सेवाएं अब शुरू हो गई हैं। गूगल ने भी अपने क्लाउड नेटवर्क में दिक्कत होने की पुष्टि की है।

विस्तार
बुधवार यानी 17 नवंबर की रात करीब दो घंटे तक स्नैपचैट, स्पॉटीफाई, अमेजन और गूगल क्लाउड की सेवाएं ठप रहीं। केवल स्पॉटीफाई को लेकर डाउनडिटेक्टर पर करीब 50 हजार लोगों ने शिकायत की है, हालांकि सभी सेवाएं अब शुरू हो गई हैं।
गूगल ने भी अपने क्लाउड नेटवर्क में दिक्कत होने की पुष्टि की है। आउटेज की जानकारी गूगल डैशबोर्ड पर भी अपडेट की गई थी। इस आउटेज में गूगल क्लाउड डेवलपर्स टूल, क्लाउड कंसोल और क्लाउड इंजन जैसी सर्विसेज प्रभावित रहीं। स्पॉटीफाई के साथ अभी भी कई यूजर्स को दिक्कत हो रही है।
Spotify ने इस आउटेज को लेकर कहा है कि कई यूजर्स को सर्विसेज के साथ समस्या हो रही है जिसे ठीक करने का काम भी तेजी से हगो रहा है। वहीं स्नैपचैट ने अपने यूजर्स से कहा है कि वे लॉगआउट ना करें। इस आउटेज के पीछे क्लाउड सर्विस देने वाली कंपनी Fastly (FSLY.N) का नाम सामने आ रहा है। इससे पहले जून में भी हुए एक बड़े आउटेज में इसका नाम था।
पिछले महीने फेसबुक (मेटा) की सभी सेवाएं एक साथ करीब 6 घंटे तक प्रभावित रहीं थी। इंस्टाग्राम से लेकर व्हाट्सएप और मैसेंजर तक को यूजर्स एक्सेस नहीं कर पा रहे थे। इस आउटेज को लेकर कंपनी ने स्विचिंग राउटर को जिम्मेदार ठहराया था।
- अपडेट: डेस्कटॉप पर बदल जाएगा व्हाट्सएप, विंडोज और मैकओएस के लिए नए एप पर चल रहा काम
- काम की बात: अब बिना आपकी परमिशन के कोई दूसरा व्यक्ति नहीं खोल पाएगा व्हाट्सएप अकाउंट, जानिए क्या है ट्रिक
- Technology Tips: व्हाट्सएप पर नहीं सिर्फ टेलीग्राम पर मिलेंगे ये 5 स्पेशल फीचर्स, यूजर्स ऐसे उठाएं फायदा
- एंड्रॉयड यूजर सावधान: गूगल ने बैन किए ये 7 खतरनाक ऐप, तुरंत करें फोन से डिलीट